फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Know these things about Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar

UP: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में जान लें ये बातें, समाधान पर रखते हैं फोकस; सादगी के सभी मुरीद

Wed, 19 Feb 2025 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 12:02 PM IST
सार

Chief Election Commissioner Of India: आगरा की विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले ज्ञानेश कुमार गुप्ता को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने से लोगों में हर्ष की लहर है। लोगों ने उनके बारे में बात करते हुए कहा कि वे समस्या नहीं समाधान पर  फोकस रखते हैं। उनकी सादगी के सभी मुरीद हैं। 

विज्ञापन
Know these things about Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar
भारत के 26वें चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की विजय नगर कॉलोनी निवासी ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने से लोगों में हर्ष की लहर है। मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े लोगों ने कहा कि वह कई बड़े ओहदों पर रहे हैं, लेकिन व्यवहार में सादगी बनी हुई है, जो मन को छू जाती है।
विज्ञापन


श्रीराम सेंटेनियल स्कूल से जुड़ी रहीं दयालबाग निवासी शिक्षिका श्रुति दास का कहना है कि उनका समस्या समाधान के प्रति दृष्टिकोण ताजगी से भरा है। वह समस्या पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय समाधान प्रदान करते हैं। उनका मंत्र है कि समस्या के साथ मुझे नहीं आना, बल्कि समाधान के साथ आने की कोशिश करो और मैं तुम्हें दिखाऊंगा कि इसे कैसे साकार करना है। वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे मगर उनका व्यवहार हमेशा सादगीपूर्ण रहा।
विज्ञापन


दिनेशचंद गुप्ता बोले कि ज्ञानेश कुमार का मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जाना आगरा के लिए गौरव की बात है। उनके परिवार के सदस्यों का सामाजिक कार्यक्रमों में आना-जाना लगा रहता है। इससे समाज में हर्ष व्याप्त है। नीरा गुप्ता ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त के रूप में अपने कार्यों से लकीर खींची। यही कारण रहा कि उन्हें अब मुख्य निर्वाचन आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है। उन जैसे धीर गंभीर अधिकारी ही इसे संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक गुप्ता ने कहा कि यह समाज के लिए बड़े गौरव का विषय है। विजय नगर कॉलोनी के लोगों को भी यह जानकारी हुई तो हर्ष व्याप्त हो गया। उनकी माताजी के पास आना-जाना रहता है।


वहीं अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा ने समाज के ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने पर हर्ष जताया है। अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनीशकांत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, अचल गुप्ता, विनोद सराफ, आरएन गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि ने इसे समाज के लिए गौरव का क्षण बताया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed