फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Know how to protect eyes in summer Health Care Tips in hindi

आगरा: गर्मी में रखें आंखों का ख्याल, जरूर करें ये काम 

Wed, 27 Apr 2022 10:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Apr 2022 10:00 AM IST
सार

गर्मी में धूप और लू से आंखों को बचाने के लिए इनका खास ख्याल रखना जरूरी है। लापरवाही के चलते आंखों में जलन और खुजली की समस्या शुरू हो जाती है। एसएन और जिला अस्पताल की नेत्र रोग की ओपीडी में इन  दिनों ऐसे मरीजों की संख्या  50 फीसदी बढ़ी है।

विज्ञापन
Know how to protect eyes in summer Health Care Tips in hindi
rubbing eyes

विस्तार

आगरा में गर्मी झुलसा रही है। पारा दिन व दिन बढ़ रहा है। वहीं गर्मी और लू चलने से एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में आंखों की एलर्जी के मरीज 50 फीसदी बढ़ गए हैं। आंखों में जलन, खुजली, करकराहट के साथ ड्राई आंखों की भी मरीज दिक्कत बता रहे हैं।

विज्ञापन


एसएन के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव ने बताया कि ओपीडी में 143 मरीज आए, इसमें से 71 मरीजों की आंखों में पानी आना, करकराहट, खुजली, लाल होना की परेशानी मिली। गर्मी के कारण आंखों में संक्रमण के भी मरीज तेजी से बढ़े हैं, इससे आंखों में गंदगी आना, चिपचिपाहट, पुतली पर जख्म मिल रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या करीब 25-30 फीसदी है। दवा देने के साथ आंखों को गर्मी से बचाव के बारे में भी परामर्श दे रहे हैं।

विज्ञापन

आंखें लाल होने के अधिक मरीज

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि गर्मी और लू चलने से धूल समेत अन्य डस्ट पार्टिकल आंखों में जाने से एलर्जी की दिक्कत हो रही है। ओपीडी में आने वाले 45-50 फीसदी मरीजों की आंखों में एलर्जी मिल रही है। इनमें आंखें लाल होना, करकराहट से पानी आना, खुजली, जलन और कार्निया में दर्द की शिकायत मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये करें उपाय: 

- बाहर जाते वक्त चश्मा लगाकर जाएं।
- घर आने पर साफ और ठंडे पानी से आंखों को धोएं।
- आंखों को रगड़े नहीं, अंगुली से आंख की गंदगी साफ न करें।
- जलन-खुजली होने पर घर में रखी पुरानी ड्रॉप न डालें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed