फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Knock of officials, public representatives in Kharja affected villages, assessment of damage

खारजा प्रभावित गांवों में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की दस्तक, नुकसान का आकलन

Sun, 25 Jul 2021 07:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Knock of officials, public representatives in Kharja affected villages, assessment of damage
रफ़रोजाबाद ! जिलाधिकारी पहुंचे खारजा नहर देखने के लिए सफाई कराने व जल्दी जल निकासी का दिया आदेश स? - फोटो : FIROZABAD
एका। खारजा नहर में पानी के चलते पिछले एक सप्ताह से बाढ़ जैसे हालातों से गुजर रहे ग्रामीणों के आक्रोश के बाद जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रविवार को मौके पर पहुंचे। सभी ने गांवों में पानी से फसलों को होने वाले नुकसान का आकलन भी किया। डीएम के निरीक्षण के बाद राहत कार्यों में तेजी आई तो ग्रामीणों को भी उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह पूर्व खारजा नहर में अचानक आए पानी से जसराना व ब्लॉक एका के ग्राम मछरिया, प्रेमपुर, देवा, जेडा, जैतपुर, नगला पाय, सरवपुर के खेतों में पटरी कटने से जलभराव हो गया है। नहर कटने से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा खेती जलमग्न हो गई है और अब पानी गांवों तक पहुंच गया है। हालात खराब होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

रविवार को सदर विधायक मनीष असीजा, जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएम के आदेश के बाद दो जेसीबी मंगाकर नहर की सफाई कार्य शुरू कराया गया। ग्रामीणों ने नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खारजा नहर में जलस्तर कम हुआ है। नहर एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ राहत कार्य जारी है। डीएम के निर्देश के बाद राहत कार्य में तेजी आई है। जल्दी ही किसानों को पानी से राहत मिलेगी।
--- विवेक कुमार मिश्रा, एसडीएम जसराना ---
आक्रोशित किसानों को समझाकर अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। हजारा नहर के 5400 क्यूसेक जल प्रवाह को घटाकर 3400 क्यूसेक करने को कहा गया है। इससे पानी का फ्लो कम किया जा सकेगा। मौके पर जेसीबी बुलाकर नहर की सफाई कराई गई है। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

--- मनीष असीजा, सदर विधायक ---
अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे
एका। पिछले एक सप्ताह से बाढ़ जैसे हालातों का सामना कर रहे किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं को जानने के लिए जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, सदर विधायक मनीष असीजा, पूर्व सांसद अक्षय यादव, एसडीएम जसराना विवेक कुमार मिश्रा, तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह, दुर्वीन सिंह, निशू जैन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed