{"_id":"58deac3a4f1c1be80463f4ee","slug":"klj-pl","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागार से 100 करोड़ से अधिक का भुगतान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागार से 100 करोड़ से अधिक का भुगतान
कोषागार से 100 करोड़ से अधिक का भुगतान
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rupee Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय वर्ष के समापन पर शुक्रवार देर रात तक कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पर हिसाब-किताब चलता रहा। यहां बिलों का भुगतान लेने और वित्तीय वर्ष में बजट खत्म न होने पर शेष राशि को सरेंडर करने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की भीड़ लगी रही। सबसे अधिक चिकित्सा विभाग को भुगतान किया गया। इसमें औषधियों के बिलों के अलावा अन्य विभागों के तमाम बिल शामिल थे।
मुख्य कोषाधिकारी शशिभूषण सिंह तोमर के अनुसार, चिकित्सा विभाग को 39 करोड़, 38 करोड़ शिक्षा विभाग, 3.10 करोड़ नगर निगम, 1.38 करोड़ पुलिस, 52 लाख प्रशासन, 38 लाख कृषि, 33 लाख राजस्व, 18 लाख जिला उद्योग आदि के बिलों का भुगतान हुआ। बता दें कि कई विभाग अपना बजट तक खर्च नहीं कर पाए। ऐसे में जिले में तमाम विकास कार्य पूरे नहीं हुए। लोक निर्माण विभाग से लेकर विकास भवन के कई विभागों को अपनी धनराशि सरेंडर करनी पड़ी। अकेले पीडब्ल्यूडी को ही 11 करोड़ से अधिक की धनराशि शासन को लौटनी पड़ी। रात 12 बजे तक कोषागार में हिसाब-किताब चलता रहा।