फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kisnapped child found in Mumbai

आगरा से अगवा हुआ ढाई माह का बच्चा मुंबई से बरामद, हिरासत में आरोपी महिला

Thu, 30 Jan 2020 03:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jan 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
kisnapped child found in Mumbai
सांकेतिक तस्वीर
आगरा के छत्ता क्षेत्र के गुदड़ी मंसूर खां से अगवा किया गया ढाई माह का बच्चा मुंबई से बरामद कर लिया गया। एक महिला उसे झाड़ फूंक के नाम पर ले गई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को भी हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

 
बाह के पातीपुरा गांव निवासी ग्यासीराम के ढाई महीने के बेटे उदय को गुदड़ी मंसूर खां से एक महिला अगवा कर ले गई थी। महिला ने परिजनों को झाड़ फूंक से बच्चे की तबीयत सही कराने का झांसा दिया था। पुलिस ने महिला की तलाश की। 
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में टीम लगी थी। मंगलवार को पुलिस को महिला के बारे में जानकारी मिल गई। महिला बच्चे को मुंबई ले गई थी। लोकेशन ट्रैस होने के बाद पुलिस की एक टीम को मुंबई रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा चोर गिरोह का हाथ होने की आशंका

बुधवार को देर शाम बच्चे को बरामद कर लिया गया। आरोपी महिला भी पकड़ी गई। पुलिस टीम दोनों को आगरा लेकर आ रही थी। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अगवा उदय को बरामद कर लिया गया। महिला भी पकड़ी गई है। 

एसपी सिटी ने बताया कि महिला से पूछताछ की जाएगी। वो किसी बच्चा चोर गिरोह से तो नहीं जुड़ी है? इस बारे में पता किया जाएगा। भिक्षावृत्ति के लिए भी बच्चे को अगवा किए जाने की आशंका है। 

परिवार में खुशी का माहौल 

पुलिस ने जब परिजनों को बच्चे के मिलने के बारे में जानकारी दी तो ग्यासीराम के परिवार में खुशी का माहौल हो गया। मां बेटे के नहीं मिलने से परेशान थी। वह भी खुश हैं। परिवार के लोग भी अपने स्तर से बच्चे की तलाश में लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed