{"_id":"5f1c74308ebc3e63a50e6ce5","slug":"kisaan-kasganj-news-agr452051159","type":"story","status":"publish","title_hn":"8000 किसानों की पीएम सम्मान निधि की किस्त पर लग सकता है ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8000 किसानों की पीएम सम्मान निधि की किस्त पर लग सकता है ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। किसानों के आधार नंबर से लिंक खातों में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की किस्त पहुंच रही है। लेकिन 8 हजार किसान ऐसे भी हैं, जिनके आधार नंबर या तो गलत फीड हैं या किसी खाते से लिंक नहीं हैं। ऐसे में उनकी आगामी पीएम सम्मान निधि की किस्त रुक सकती है। हालांकि कृषि विभाग ने इसमें सुधार की कवायद शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए आवेदनों में आधार संख्या एवं बैंक खाता नंबर मांगे गए थे। जिनमें कुछ लोगों ने अपना बैंक खाता अलग-अलग भर दिया। जिन्हें सही कराया गया। दो या तीन खाते होने पर किसान को किस्त की धनराशि पहुंचने में परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए शासन द्वारा योजना बनाई गई कि किस्त की धनराशि उस खाते में दी जाएगी, जिसमें उनकी आधार संख्या लिंक होगी।
जनपद में लगभग 8000 लोगों के आवेदनों में आधार संख्या सहीं नहीं हैं। जिससे उनकी आगे की किस्त रोकी जा सकती है। कृषि विभाग द्वारा ऐसे किसानों को अपनी आधार संख्या पोर्टल पर ठीक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
- पीएम सम्मान निधि के लिए चार बार आवेदन कर चुके हैं। पता नहीं किस गलती के कारण अभी तक कोई किस्त नहीं मिली। - सुनहारीलाल, नादरमई अमांपुर।
- आवेदन किया था, लेकिन आधार कार्ड की गड़बड़ी या अन्य कारण से लाभ नहीं मिला। विभाग से भी संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिल पा रहा है। - चंद्रवीर, भावपुरा अमांपुर।
आकड़े -
- 2.5 लाख किसान है जनपद में
- 2.4 लाख किसान पाए गए हैं पात्र
- 8000 किसानों के आधार संख्या में है गलती
- सभी विकास खंड पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जहां आधार संख्या के अतिरिक्त कमियां भी दूर की जा सकती हैं। किसान अपने आवेदनों की कमियां कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचकर भी सही करा सकते हैं। जिससे उनकी किस्त समय से पहुंच जाए। - सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी।