Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kinnar attacked with a hammer attackers entered the house and left her bleeding

किन्नर पर हथौड़े से हमला: घर में घुसे हमलावरों ने किया लहूलुहान, वो चीखते रहे...नहीं आया रहम

Fri, 01 Mar 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Mar 2024 12:01 AM IST
सार

घर में घुसकर किन्नर पर हथौड़े से हमला किया गया। बाइक से आए हमलावरों ने हथौड़े से वार किए। किन्नर और एक उसका साथी लहूलुहान हो गए। वो खुद को बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन मदद नहीं मिली। कॉलोनी के लोग एकत्र होना शुरू हुए तो आरोपी वहां से भाग निकले।   

विज्ञापन
Kinnar attacked with a hammer attackers entered the house and left her bleeding
घायल किन्नर - फोटो : अमर उजाला आगरा

विस्तार

आगरा के गजानन नगर (शाहगंज) में बृहस्पतिवार दोपहर को इंद्रा किन्नर के घर में हमला कर दिया। हमलावर बाइक पर आए थे। एक किन्नर को खोज रहे थे। उसके नहीं मिलने पर घर में मौजूद काजल और बबलू पर हथौड़े से ताबड़तोड़ प्रहार लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर कालोनी के लोग आ गए। इस पर हमलावर भाग गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी ने बताया कि गजानन नगर में इंद्रा किन्नर रहती हैं। वह कुछ दिन से टीम के लोगों के साथ दिल्ली गई हुई हैं। घर पर इंद्रा की परिचित काजल और मामा बबलू ही थे। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे बाइक पर दो लोग आए। उस समय बबलू और काजल खाना खा रहे थे। युवक घर के अंदर पहुंच गए। ममता नाम लेकर पूछने लगे। उन्होंने जानकारी से मना किया तो हमला बोल दिया।
विज्ञापन


दोनों के हाथों में हथौड़े लगे हुए थे। उन्होंने हमला बोल दिया। बचने के लिए वो चीखने लगे। इस पर कालोनी के लोग आ गए। हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। काजल और बबलू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि हमले के पीछे क्या कारण है? यह उन्हें नहीं पता। ममता और इंद्रा के घर आने पर घटना की जानकारी हो सकेगी। पुलिस दोनों के दिल्ली से आने का इंतजार कर रही है। मामले में घर में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इंद्रा के घर में कैमरे लग हैं। मगर, हमलावरों ने डीवीआर को तोड़ दिया। इस पर कालोनी के कैमरे देखे गए। इसमें आरोपी कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन्नरों में कई बार टकराव
शहर में किन्नरों के साथ हुई घटना का यह कोई पहला मामला नहीं है। कई बार किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ चुके हैं। सड़क पर मारपीट तक हो चुकी है। किन्नरों में इलाके को लेकर विवाद चल रहे हैं। एत्माद्दौला, ट्रांस यमुना, ताजगंज और शाहगंज में घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस शांति भंग में कार्रवाई तक कर चुकी है। मगर, इस बार घर में घुसकर हमला बोला गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed