{"_id":"6740d38e76ff9bd3b601eb94","slug":"kiln-businessman-dies-in-car-tractor-collision-kasganj-news-c-175-1-mt11003-124091-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार-ट्रैक्टर भिड़ंत में भट्टा कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार-ट्रैक्टर भिड़ंत में भट्टा कारोबारी की मौत
Sat, 23 Nov 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। थाना क्षेत्रांतर्गत गांव पचपोखरा के भट्टा व्यापारी की कार गुजरात जाते समय भरतपुर में ट्रैक्टर से टकरा गई। इसके चलते उनकी मौत हो गई। जबकि अन्य परिजन घायल हैं।
घटनाक्रम के अनुसार, गांव पचपोखरा निवासी रफत खान (40) पुत्र नसरुल्लाह का गुजरात में ईट भट्टे का कारोबार है। वह आठ दिन पूर्व ही गुजरात से अपने पुत्र की शादी करने के लिए अपने पैतृक गांव आए हुए थे।
शुक्रवार की सुबह गांव से गुजरात जाने के लिए कार से निकले थे। उनके साथ कार में दो पुत्र तथा दो पुत्री भी थीं। गुजरात जाते समय सुबह 8 बजे भरतपुर पर उनकी कार व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इससे रफत खान की मौत हो गई। वहीं परिजन मामूली रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रफत खान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।