फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Killer nephew arrested Dispute over drain uncle shot dead Wife also supported

हत्यारा भतीजा गिरफ्तार: नाली के लेकर हुआ विवाद, चाचा की गोली मारकर की हत्या; पत्नी ने भी दिया साथ

Sat, 27 Jan 2024 08:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 08:02 AM IST
सार

नाली के विवाद में चाचा की हत्या करने वाले भतीजे और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है।

 

विज्ञापन
Killer nephew arrested Dispute over drain uncle shot dead Wife also supported
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के महुअन गांव में बृहस्पतिवार सुबह नाली के विवाद में रिश्ते के चाचा की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी पुलिस ने दबोच लिया। फरह थाना क्षेत्र से पुलिस ने आरोपी टुंडाराम और उसकी पत्नी उर्मिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 66 वर्षीय शिव सिंह निवासी महुअन, फरह पेशे से किसान थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे शिव सिंह के पड़ोस में ही रहने वाला उनका रिश्ते का भतीजा टुंडाराम अपने घर के सामने नाली पर रैंप बना रहा था। इसका शिव सिंह ने विरोध किया। कहा, नाली पर रैंप लगाने से उनके दरवाजे पर गंदा पानी जमा हो जाएगा। इसी पर टुंडाराम व उसकी पत्नी उर्मिला ने शिव सिंह को घेर कर पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


टुंडाराम घर में से तमंचा निकालकर लाया और उसने शिव सिंह को गोली मार दी। गोली पीठ में लगी। मौके पर ही शिव सिंह की मौत हो गई। मृतक के बेटे उमेश ने हत्यारोपी पति, पत्नी पर मुकदमा दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को आरोपी फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह के अनुसार दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के पीछे यह भी बात सामने आई है कि टुंडाराम अपने रिश्ते के चाचा शिव सिंह से संपत्ति के बंटवारे को लेकर भी मनमुटाव मानता था। टुंडाराम अर्द्धसैन्य बल में था। उसने अपने साथी की हत्या कर दी थी, जिसकी सजा के तौर पर 20 साल जेल भी काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed