फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Killed the laborer and threw the dead body in the Ganges

Agra News: मजदूर की हत्या कर शव गंगा में फेंका

Tue, 29 Aug 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Killed the laborer and threw the dead body in the Ganges
कासगंज। रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर इलाके से मजदूर युवक को अशोक नगर इलाके से अपहरण कर ले जाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव गंगा नदी में हाथ पैर बांधकर फेंक दिया। गंगा नदी में बहता हुआ शव बदायूं जनपद के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव नगला खागी पर गंगा के किनारे आगे आकर रुक गया। सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस को मृतक की जेब से डायरी मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सकी। सूचना पर कोतवाली पुलिस और परिजन सहसवान थाने पहुंच गए। अब पुलिस अपहरणकर्ता हत्यारों की तलाश में जुटी है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

ओमपाल (40) हाल निवासी अशोक नगर रेलवे लाइन पार रविवार को सुबह 8 बजे अपने घर से मजदूरी करने के लिए निकला तभी रास्ते में एक क्लीनिक के पास एक कार सवारों ने उसका अपहरण कर लिया और कार में डालकर ले गए। कार सीधे सलेमपुर रोड की ओर चली गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। पुलिस ने दो नामजदों राजीव एवं संजीव निवासी गण नगला सहजन के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस के द्वारा मजदूर की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस को युवक का शव सहसवान थाना क्षेत्र के गांव नगला खागी में पड़े होने की सूचना मिली। अपहरणकर्ताओं ने युवक के हाथ पैर बांधकर हत्या करके शव गंगा में डाल दिया। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद जेब में मिली डायरी के फोन नंबर पर कॉल कर शिनाख्त की। हत्या की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग सकते में आ गए। सूचना पर सीओ अजीत चौहान एवं इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। सहसवान पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की अपहरण कर हत्या रंजिश के चलते की गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



मृतक ने वर्ष 2017 में अपहरण के आरोपियों के पिता की अपहरण कर की थी हत्या
अपहरण के बाद हत्या का शिकार हुए युवक ओमपाल की हत्या बदलने की भावना से की गई। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2017 में 2 नवंबर को आरोपी राजीव एवं संजीव के पिता रूम सिंह की जमीन खरीदने के विवाद में अपहरण करके हत्या कर दी थी। इस मामले में ओमपाल व उसकी पत्नी राधा 6 वर्षों तक जेल में थी। तीन माह पहले ही यह दोनों जेल से छूटकर आए थे। आरोपियों ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ठीक उसी तरह से अपहरण करके हत्या को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दे रहे थे धमकी
कासगंज। ओमपाल व उसकी पत्नी राधा के जेल से आने के बाद लगातार आरोपी धमकी दे रहे थे। धमकी को देखते हुए वे अपने मूल गांव सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव पीतमनगर हरौड़ा से शहर के अशोक नगर में आकर किराए पर रहने लगे। यहीं रहकर ओमपाल मजदूरी कर रहा था। पत्नी राधा ने बताया कि यह धमकी उन्हें लगातार मिल रही थी और वह धमकी के डर से शहर में रहने लगे।



- अपहरण करके आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी। रंजिश के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों के पिता की हत्या मृतक के द्वारा अपहरण करके कर दी गई थी। बदले की भावना से यह वारदात हुई है। पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, एसओजी सहित 4 टीमें लगाई गई हैं- अजीत चौहान, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed