फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kill husband with lover

प्रेमी के साथ मिल पति की हत्या

Tue, 23 Dec 2014 02:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 23 Dec 2014 02:36 AM IST
विज्ञापन
थाना डौकी के महल बादशाही में महिला ने प्रेमी से संबंधों के विरोध पर पति
विज्ञापन
को मौत के घाट उतार दिया। रविवार देर रात प्रेमी के साथ मिलकर उसे गोली मार दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सख्ती की तो सारा सच कुबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।

एत्मादपुर के गांव रघुवंशपुरा निवासी पप्पू (38) पुत्र छोटे मजदूरी करता था। गांव में रहने वाले विजय सिंह की छह साल पहले मौत हो गई थी। लोगों ने बताया कि पप्पू विजय सिंह की पत्नी मोहरश्री से शादी कर ली थी। इसके बाद गांव से अलग रहने लगे। चार माह पूर्व डौकी के गांव महल बादशाही में आए थे। रविवार रात तकरीबन एक बजे पप्पू घर में सो रहा था। तभी गोली चलने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी। ग्रामीण घर पर आए तो पप्पू खून से लथपथ पड़ा था। उसकी कनपटी और छाती के पास गोली लगी थी। कुछ ही देर में पप्पू की मौत हो गई। जानकारी पर डौकी पुलिस पहुंची।


मोहरश्री ने बताया कि उसके जेठ और अन्य ससुराली आए थे। उन्होंने ही हत्या की है। इस पर पुलिस ने एत्मादपुर में दबिश देकर ससुरालियों को पकड़ लिया। सभी अपने घर में सोते मिले। पुलिस पूछताछ मेें उनके द्वारा हत्या की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने मोहरश्री से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगला। मोहरश्री ने पुलिस को बताया कि अपने परिचित नरायन सिंह निवासी नगला पछिया थाना दक्षिण फीरोजाबाद के साथ मिलकर पति की हत्या की है। नरायन सिंह न गोली मारी। नरायन हाल में गोपऊ, मथुरा में रहता है। एसओ ने बताया कि मोहरश्री के प्रेम संबंध नरायन सिंह थे। इस बात को लेेकर पप्पू विरोध करता था। नरायन को अपना दूर का रिश्ते का भाई बताती है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed