फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidney Stone Cases Surge in Agra Heatwave, SN Medical College Reports 50 Patients Daily

UP: भीषण गर्मी में बढ़े किडनी-पथरी के मरीज, एसएन मेडिकल कॉलेज में रोज 50 केस; डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Wed, 27 May 2026 11:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 27 May 2026 11:23 AM IST
सार

आगरा में भीषण गर्मी के कारण किडनी और पथरी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, एसएन मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब 50 केस आ रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और डिहाइड्रेशन से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Kidney Stone Cases Surge in Agra Heatwave, SN Medical College Reports 50 Patients Daily
किडनी की बीमारियों का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

भीषण गर्मी का असर लोगों की किडनी पर भी दिखाई देने लगा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पथरी और किडनी संबंधी समस्याओं के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


 

युवाओं और जिम करने वालों में यह समस्या ज्यादा देखी जा रही है। औसतन रोजाना 50 मरीज पथरी के दर्द से पीड़ित आ रहे हैं। मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों पेट दर्द, पथरी, पेशाब में जलन और किडनी संबंधी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह गर्मी में शरीर का तेजी से डिहाइड्रेट होना है। उन्होंने बताया कि तेज गर्मी में शरीर से पसीना अधिक निकलता है, जिससे बॉडी में पानी की मात्रा कम हो जाती है। यदि समय रहते सावधानी न बरती जाए तो हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम वाले रखें विशेष ध्यान
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि युवा जिम में जरूरत से ज्यादा वर्कआउट कर रहे हैं। जिनको भी पथरी है और जिम करते हैं, वो विशेष ध्यान रखें। कई लोग गर्मी में भी डबल टी-शर्ट या जैकेट पहनकर एक्सरसाइज करते हैं, जिससे अत्यधिक पसीना निकलता है और शरीर तेजी से डिहाइड्रेट हो जाता है।
 
विज्ञापन

ये हैं शुरुआती लक्षण
कमर या पेट में तेज दर्द
पेशाब में जलन
बार-बार पेशाब आना
कमजोरी और घबराहट
उल्टी या बेचैनी
 

बचाव के लिए सलाह
दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
धूप में निकलते समय ओआरएस या नींबू पानी लें
जरूरत से ज्यादा वर्कआउट से बचें
जिम के दौरान शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें
बीज वाली चीजें अधिक मात्रा में खाने से बचें
तंबाकू और नशे से दूरी रखें
लगातार दर्द होने पर तुरंत जांच कराएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed