फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kidnappers had called the businessman on the pretext kidnapped him in Agra freed by police

Agra: अपहरणकर्ताओं ने बहाने से बुलाया था व्यापारी, आगरा में किया अपहरण; पुलिस ने कराया मुक्त

Sat, 23 Mar 2024 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 02:29 PM IST
सार

जौनपुर के बर्फ व्यापारी का आगरा में अपहरण कर लिया गया था। 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही थी। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे मुक्त कराया। साथ ही एक अपहरणकर्ता को भी दबोच लिया है।  

विज्ञापन
kidnappers had called the businessman on the pretext kidnapped him in Agra freed by police
अपहरणकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के सूरत में कारोबार करने वाले व्यापारी रामआसरे का 15 मार्च को आगरा फोर्ट के सामने अपहरण कर लिया गया। पिनाहट के जंगल में बंधक बनाकर अपहर्ताओं ने 50 लाख रुपये फिरौती मांगी। पता चलने पर पुलिस और सिटी जोन की एसओजी टीम ने कारोबारी को मुक्त कराया। एक अपहर्ता को भी पकड़ा गया। दो अन्य फरार हैं। व्यापारी को आगरा बहाने से बुलाया गया था।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि रामआसरे (55) मूलरूप से जौनपुर के निवासी हैं। सूरत में मशीन का कारोबार करते हैं। नीलेश उनके पार्टनर हैं। रामआसरे पूर्व में बर्फ फैक्ट्री की मशीनों की मरम्मत करते थे। पिनाहट निवासी विजय तोमर सूरत में उनके साथ काम करता था। वह वहां से काम छोड़ आया था। विजय तोमर ने रामआसरे को फोन किया। बताया कि उसके गांव में एक बर्फ की फैक्टरी है। मशीन में कुछ गड़बड़ी है। मरम्मत के 50 हजार रुपये दिला देगा। यदि मशीन ठीक नहीं होती है तो दूसरी मशीनें लगाने का काम भी दिलवा देगा।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 15 मार्च को रामआसरे अपने भांजे प्यारे मोहन के साथ आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पहुंचे। विजय तोमर और उसका एक साथी अलग-अलग बाइक से स्टेशन पर उन्हें लेने आए। विजय ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठाया। उनके भांजे को दूसरे साथी ने रिक्शे में बैठा दिया। इसके बाद खुद गाड़ी लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय उन्हें गांव ले गया। वहां एक कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ दो और युवक थे। एक रात कमरे में रखने के बाद आरोपी उन्हें एक खेत में ले गए। वहां एक कोठरी में रखा। उन्हें धमकाया। बदमाशों के कहने पर उन्होंने अपने पार्टनर को 50 लाख की फिरौती का फोन किया। फिरौती का फोन पहुंचने पर सूरत निवासी नीलेश ने रामआसरे के बेटे अजय कुमार को घटना की जानकारी दी। बेटे ने आगरा पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की।

पुलिस और एसओजी ने की घेराबंदी

डीसीपी सिटी ने बताया कि एसीपी सदर पीयूष कांत के नेतृत्व में रकाबगंज थाना पुलिस और सिटी एसओजी पिनाहट पहुंची। वहां देर रात पुलिस ने रामआसरे को मुक्त कराया। एक बदमाश को पकड़ा। एक बाइक और तमंचा भी बरामद किया। बदमाश ने अपना नाम गुरावली, पिनाहट निवासी पप्पू बताया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

ग्वालियर में दी जानी थी फिरौती

डीसीपी ने बताया कि पुलिस के पास फिरौती के फोन की रिकॉर्डिंग है। बदमाश फिरौती का फोन एक जगह से नहीं करते थे। हर बार लोकेशन बदल जाती थी। वे अपनी रनिंग लोकेशन शो कर रहे थे। फिरौती की रकम लेकर ग्वालियर बुला रहे थे। ग्वालियर के लिए बार-बार कारोबारी के बेटे से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed