फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapped young woman from the district hospital

महिला जिला अस्पताल से नवजात का अपहरण

Wed, 11 Mar 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 11 Mar 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल (लेडी लॉयल) के जनरल वार्ड से मंगलवार सुबह एक युवक ने नवजात (बच्ची) का अपहरण कर लिया। प्रसूता के शोर मचाने पर हड़कंप मच गया। अस्पताल स्टाफ और तीमारदारों ने तलाश की। पुुलिस ने भी अपहर्ता का हुलिया पता करने के बाद आसपास के इलाके में चेकिंग कराई, लेकिन कोई सुराग न मिला। प्रसूता के घरवालों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थाना मदनमोहन गेट में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शाहगंज के लाड़ली कटरा निवासी संजय ने अपनी पत्नी रेखा भारद्वाज (29) को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की रात 12 बजे लेडी लॉयल अस्पताल में भर्ती कराया था। रात 1:10 बजे रेखा ने बच्ची को जन्म दिया। नवजात का वजन तीन किलोग्राम था। रेखा की सास राजकुमारी ने बताया कि उनके पास वाले बेड पर एक युवक नीली जींस और नीली जैकेट पहने बैठा था। उसका रंग सांवला था। यहां बैठने का कारण पूछने पर बताया कि वह इटावा का है। पास के वार्ड में उसकी पत्नी भर्ती है। वह संजय के परिवारवालों से घुलने मिलने की कोशिश करने लगा। ज्यादा बातें करने पर रेखा ने उसे वार्ड से भगा भी दिया था। मंगलवार को डाक्टरों ने रेखा को डिस्चार्ज करने को कहा। सुबह तकरीबन सात बजे संजय डिस्चार्ज स्लिप बनवाने चले गए। रेखा की सास राजकुमारी चाय लेने गई थीं। इसी बीच युवक वार्ड में पहुंचा और उसने रेखा की गोद से बच्ची को खिलाने के बहाने ले लिया और गेट की तरफ चला गया। इस पर रेखा ने शोर मचाया। इसी बीच संजय और राजकुमारी भी पहुंच गए। उन्होंने युवक की तलाश की। सूचना पर पहुंची एमएम गेट पुलिस ने युवक के हुलिये की जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक डा. बीना सक्सेना का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ ने अपहरणकर्ता को कई दफा टोका था, लेकिन उसने खुद को संजय का परिचित बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed