फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapped teenager told that there was gang rape

अगवा किशोरी ने बताया कि हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 20 Nov 2022 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped teenager told that there was gang rape
बिछवां। नवंबर माह में थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा किशोरी को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। उसने न्यायालय में बयान दर्ज कराए, बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा, अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी नवंबर माह में लापता हो गई थी। पीड़िता के पिता ने आरोपी संजू के विरुद्ध पुत्री को अगवा कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था, तभी से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। दो दिन पूर्व पुलिस ने किशोरी को ढूंढ निकाला। उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। वहां पीड़िता ने बताया कि आरोपी संजू से उसका एक दोस्त अमित कुमार निवासी मसूलिया थाना जसरथपुर एटा उसके साथ दिल्ली गया था। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म की धारा को बढ़ाया। इसके साथ ही दबिश देकर एक आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शेष आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed