फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapped a youth posing as a policeman arrested

Agra: उधारी वसूलने के लिए किया युवक का अपहरण, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपी; बंधक बनाकर रखा

Sat, 29 Mar 2025 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 09:26 AM IST
सार

उधारी की रकम वसूलने के लिए युवक का अपहरण कर लिया गया। किसी को शक न हो इसलिए आरोपी पुलिसकर्मी बनकर आए। युवक को बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने युवक को मुक्त कराने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन
Kidnapped a youth posing as a policeman arrested
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र से एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक का अपहरण कर लिया। उसे मथुरा में बंधक बनाकर रखा। शिकायत पर पुलिस ने फरह निवासी अभय झा को गिरफ्तार किया है। पुलिस दो आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 4 अगस्त 2024 की रात मोहनपुरा निवासी पूजा ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि आरोपी अभय, आकाश, बृजेश और रंजीत उनके आवास पर आए। खुद को पुलिसकर्मी बताया। पति विशाल को कार में डालकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की। 7 अगस्त को पुलिस ने मथुरा से आकाश और बृजेश को गिरफ्तार कर विशाल को मुक्त कराया। दोनों को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विशाल सिम पोर्ट करने और बेचने की केनोपी लगाता था। अभय से उसका रुपयों का लेन-देन था। अक्षय ने रुपये वसूलने के लिए विशाल के अपहरण का प्लान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed