फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapped a young man and made him a bonded laborer on the kiln

Agra News: युवक को अगवा कर भट्ठे पर बनाया बंधुआ मजदूर

Mon, 05 Jun 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped a young man and made him a bonded laborer on the kiln
मैनपुरी। कौशांबी के रहने वाले एक युवक को करीब एक माह पूर्व आरोपी अगवा कर ले गए। उसे कुर्रा क्षेत्र स्थित एक भट्ठे पर ले जाकर बंधुआ मजदूरी करा रहे हैं। जब पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने गालीगलौज करते हुए धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपद कौशांबी के गांव छिमिरछा उदयपुर निवासी मुन्ना खां वर्तमान में थाना भोगांव क्षेत्र के गांव भैंसरोली में रह रहे हैं। बताया कि पांच मई की सुबह विपिन चौहान, विक्की चौहान व दो अन्य लोग घर पर आए। उनके पुत्र नवी अहमद को गुंडागर्दी के बल पर जबरिया गाड़ी में डाल कर अगवा कर ले गए। पता चला कि वह लोग पुत्र को बंधुआ मजदूर बनाकर गांव लक्ष्मीपुर भट्ठे पर काम करा रहे हैं। शाम होते ही उसे गाड़ी में बैठाकर अपने निवास मोहल्ला खरगजीत नगर सदर कोतवाली ले जाते हैं। जब विपिन चौहान से पुत्र को छोडने के लिए कहा तो मारपीट व झगड़े पर उतारू हो गया। कहा कि अगर कहीं शिकायत की तो तुझे व परिवार को जान से मार देंगे। उक्त मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed