{"_id":"5e51720b8ebc3ef3b56665a2","slug":"khokha-jala-dala-kasganj-news-agr430794770","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर फूंक दिया खोखा, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर फूंक दिया खोखा, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के चाड़ी रोड पर रंगदारी न देने पर कुछ लोगों ने शुक्रवार रात चाय के खोखे में आग लगा दी। इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कासगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र के गांव नगला कोठी निवासी महाराज सिंह पुत्र बैनी राम की चाड़ी तिराहे पर खोखा रखकर चाय, गुटखा, तंबाकू आदि की बिक्री करता है। शुक्रवार रात वह लकड़ी के इस खोखे को बंदकर घर चला गया था। शनिवार सुबह जब वह खोखा खोलने पहुंचा तो उसने देखा की पूरा खोखा जला हुआ था।
महाराज सिंह का आरोप है कि गांव का ही राजकुमार पुत्र नौबत सिंह जो चाड़ी तिराहे पर रहता है। शुक्रवार दिन में उसने सौ रुपये की रंगदारी मांगी और प्रतिदिन सौ रुपये देने का दबाव बनाया। रुपये न देने पर राजकुमार ने खोखे में आग लगाने की धमकी दी थी। महाराज सिंह ने कासगंज कोतवाली में तहरीर देकर राजकुमार के खिलाफ खोखा फूंक डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही दबंग ने धमकी देकर 500 रुपये मांगे थे। उस समय उससे डरकर उसे पांच सौ रुपये दे दिए थे।
विज्ञापन
- खोखा स्वामी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी जांच में तथ्य पाए जाएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी। - दिनेश दुबे, कोतवाली निरीक्षक।