{"_id":"2d331dbe7dc7222b6940d95e4aa1323e","slug":"kharna-poojan-in-chath-parv-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सैनुरा सलामत रखिहो ए छठी मइया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सैनुरा सलामत रखिहो ए छठी मइया’
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सैनुरा सलामत रखिहो ए छठी मइया, हर साल करब हम तुहरी वरतिया’ छठी मइया से सलामती की प्रार्थना करते हुए छोटी छठ पर व्रतियों ने खरना और चंद्रमा का पूजन किया। मंगलवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा। रविवार से नहाय खाय के साथ शुरू हुए छठ पर्व में सोमवार को खरना पूजन किया गया। व्रतियों ने निर्जल उपवास रखा। नए चूल्हे पर दूध की खीर बनाई गई। शाम को सूर्यास्त के बाद महिलाओं ने केले के पत्ते पर रोटी और खीर रखकर खरना पूजन किया। फिर चंद्रमा की पूजा के बाद व्रतियों ने परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस व्रत की खासियत है कि भोजन करते वक्त अगर व्रतियों का नाम पुकार लिया गया तो वे उसी समय भोजन छोड़ देते हैं। छठ का व्रत रख रहीं ट्रांस यमुना कालोनी की इंदू मंडल, सीमा श्रीवास्तव, निर्मला यादव सहित बड़ी तादात में महिलाओं ने छठ के गीत गाते हुए पूजन किया।
आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगे अर्घ्य
आगरा। मंगलवार शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद बुधवार को उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। व्रत करने वाले नदी में खड़े होकर अर्घ्य देंगे। पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक चौबे और महासचिव अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को घाटों पर भीड़ उमडे़गी। बल्केश्वर घाट पर समिति सदस्यों ने सोमवार को बताया कि सभी घाटों पर सफाई, लाइट, साउंड की व्यवस्था की गई है। वार्ता में फूलचंद गुप्ता, विनोद तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, अखिलेश सिंह, अर्जुन मंडल, फजलुर्रहमान, जीएन दुबे आदि मौजूद रहे।
नगर निगम का घाटों पर सफाई का दावा
आगरा। छठ पूजन को लेकर नगर निगम ने बल्केश्वर, हाथीघाट, रामबाग आदि घाटों पर सफाई कराने का दावा किया है। मगर, सफाई के नाम पर यहां खानापूर्ति की गई है। श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच ही पूजा करनी पड़ेगी।