फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kharmas ends, Sahalag season will start from today

Agra News: खरमास समाप्त, आज से शुरू होगा सहालग का सिलसिला

Tue, 16 Jan 2024 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Kharmas ends, Sahalag season will start from today
कासगंज। खरमास समाप्त होने के साथ ही मंगलवार से सहालग का सीजन शुरू हो जाएगा। सहालग के मद्देनजर मैरिज होम में सजावट आदि का काम शुरू हो गया है। साथ ही आयोजक भी विवाह समारोह के आयोजन की तैयारियों में जुटे रहे। घरों में मांगलिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया।बीते 16 दिसंबर 2023 को खरमास लगने के बाद सहालग के सीजन पर विराम लग गया था। सोमवार को खरमास समाप्त हो गया। इसके साथ ही वैवाहिक सहित अन्य मांगलिक कार्यों को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। शादी से पूर्व होने वाले मंडप, हल्दी, लग्न आदि कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। शादी-विवाह वाले घरों में नाते-रिश्तेदार जुटने लगे हैं। मैरिज होम में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम की पूर्व संध्या (सोमवार) से ही उन्हें सजाने-संवारने का कार्य शुरू हो गया ताकि आयोजन दौरान किसी प्रकार की दिक्कत अव्यवस्था नहीं हो। केटर्स, डेकोरेटर्स आदि ने भी सहालग से संबंधित अपने सामान मैरिज होम में पहुंचाना दिया। बैंड-बाजा संचालक भी तैयारियों में जुटे रहे। आयोजक भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। आवश्यक सामान को खरीदकर मैरिज होम में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed