फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   khandpith

खंडपीठ स्थापना के लिए ताज का घेराव करेंगे अधिवक्ता 

Sat, 18 Feb 2017 11:58 PM IST
खंडपीठ स्थापना के लिए ताज का घेराव करेंगे अधिवक्ता 
खंडपीठ स्थापना के लिए ताज का घेराव करेंगे अधिवक्ता  Updated Sat, 18 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
khandpith
कोर्ट - फोटो : SELF
हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापना के लिए छह दशक से आंदोलनरत अधिवक्ता एक बार फिर उग्र होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार के गठन के साथ ही वह अपना आंदोलन तेज करेंगे। शनिवार को दीवानी बार हाल में हुई आमसभा में ताजमहल के घेराव का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापना के लिए पिछले छह दशक से आंदोलन चलाया जा रहा है। अधिवक्ता जसवंत सिंह आयोग की सिफारिश के अनुसार खंडपीठ स्थापना की मांग कर रहे हैं। इसके लिए कई बार आंदोलन किया जा चुका है। सड़क से लेकर संसद तक में अधिवक्ता अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं। राजनीतिक दल अपना समर्थन देने की बात करते हैं, लेकिन खंडपीठ की मांग अब तक पूरी नहीं हो सकी। दीवानी के एतिहासिक बार हाल मेें शनिवार को आमसभा आयोजित की। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि साल 2017 में उत्तर प्रदेश में बनने वाली सरकार के गठन के बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा। सबसे पहले ताजमहल के घेराव से इसकी शुरूआत की जाएगी। ताजमहल में पर्यटकों को नहीं घुसने दिया जाएगा। ताज घेराव से पूर्व जनमंच की कार्यसमिति की ओर से समीक्षा बैठक की जाएगी। इसमें सभी बार के अधिवक्ता, सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन, छात्र संगठन, किसान संगठन की सहभागिता की जाएगी। चौधरी अजय सिंह ने कहा कि अधिवक्ता ‘जहां बना ताज व फोर्ट वहां बनेगा हाईकोर्ट’ के नारे के साथ आंदोलन करेंगे। ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में पर्यटकों को रोकने के लिए अलग-अलग संगठनों को जिम्मेदारी दी जाएगी। आंदोलन के लिए कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। कार्यसमिति ही आंदोलन और संगठन का स्वरूप तय करेगी। 
विज्ञापन


अब तक हुए आंदोलन 
पिछले दो साल में जनमंच के अधिवक्ताओं ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। राष्ट्रपति से भी मिले। आगरा बंद और एक्सप्रेस वे भी जाम कराया गया। विधानसभा क्षेत्रों में भी सभा की गईं। सभी तहसीलों में संगठनों को मजबूत किया। गली-गली तक जनजागरण चलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कब-कब हुआ घेराव 
अधिवक्ताओं ने पांच दिसंबर 2012 को सबसे पहले ताजमहल का घेराव किया। इसके बाद 26 अगस्त 2013 को घेराव किया गया। अधिवक्ताओं को रोकने लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। कुछ अधिवक्ता पुलिस से बचकर ताजमहल के अंदर भी प्रवेश कर गए थे। उन्होंने ताज के अंदर से हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग रखी थी। वी वांट हाईकोर्ट के नारे भी लगाए थे। 


सभा मेें इनकी मौजूदगी 
आम सभा की अध्यक्षता यूपी बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष डा. जेके पाठक एवं अधिवक्ता चौधरी हरदयाल सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र फौजदार, उदयवीर सिंह, जयदयाल गौतम, अनिल शर्मा, जन लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चौबे, महेंद्र राना, राममोहन उपाध्याय, केवी लाल, राकेश बघेल, पूरन सिंह, सुरेंद्र सिंह पप्पू, देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed