फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Khandari police post of Hariparvat thana area in Agra was vacated On orders of Supreme Court

Agra: खंदारी पुलिस चौकी हटाकर कब्जा मुक्त हुई जमीन, मालिक को हैंडओवर; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Mon, 20 Nov 2023 11:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 11:40 PM IST
सार

आगरा में खंदारी पुलिस चौकी हटाकर जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। मालिक को जमीन हैंडओवर की गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन
Khandari police post of Hariparvat thana area in Agra was vacated On orders of Supreme Court
खंदारी पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हरीपर्वत थाना क्षेत्र की खंदारी पुलिस चौकी खाली कर दी गई। वर्ष 1988 से संचालित हो रही चौकी को खाली करने के बारे में पूर्व में हाईकोर्ट ने आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में पुलिस ने कब्जा खाली किया है।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि चौकी खाली कर कब्जा मुक्त करने के लिए 21 नवंबर तक का समय दिया गया था। इस पर चौकी खाली की गई है। अस्थायी रूप से चौकी आरबीएस चौराहे के पास पुलिस बूथ में चलेगी। चौकी के लिए उपयुक्त जगह तलाशी जा रही है।

विज्ञापन

यह था मामला

अक्तूबर 2023 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चौकी खाली कर संपत्ति मालिक को कब्जा सौंपने के आदेश दिए थे। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने डॉ वीके गुप्ता की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया था। अधीनस्थ अदालत ने 14 नवंबर 1991 को याची के पक्ष में संपत्ति का कब्जा सौंपने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


खाली न होने पर याची ने हाईकोर्ट में याचिका की। हाईकोर्ट ने डीएम व पुलिस आयुक्त को संपत्ति का कब्जा याची को सौंपने का आदेश दिया। 10 अक्तूबर तक का समय दिया गया। पर, खाली न होने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed