फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Keyman dies of collision by shatabdi train

शताब्दी की चपेट में आकर की-मैन की मौत, गुस्साए कर्मियों ने रोका आगरा-दिल्ली रेलमार्ग

Fri, 26 Oct 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 26 Oct 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
Keyman dies of collision by shatabdi train
ट्रेन रोकी। - फोटो : अमर उजाला

आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर रुनकता के गेट नंबर 508 के नजदीक संरक्षा कर्मचारी (की-मैन) ओमप्रकाश पुत्र शिवजीराम की शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्रैक पर मेंटिनेंस का काम चल रहा था। हादसे की जानकारी होने पर संरक्षा कर्मियों में रोष फैल गया। 

विज्ञापन


उन्होंने आगरा दिल्ली रेलमार्ग को बाधित कर दिया। करीब 1.10 घंटे तक रेलमार्ग बाधित रहा। इस दौरान ताज एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां प्रभावित हुईं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले ओमप्रकाश (34) वर्ष 2012 से आगरा मंडल में की मैन के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन


संरक्षा कर्मियों ने बताया कि सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे गेट नंबर 508 के पास वह ट्रैक पर गश्त कर रहे थे। इसी दरम्यान दिल्ली की ओर से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस रौंदती हुई निकल गई। ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के गुजरने के बाद हादसे की जानकारी अन्य संरक्षा कर्मियों को हुई तो उनमें रोष फैल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए रेल कर्मियों ने जाम बाटा (लाल झंडी) लगाकर रेल मार्ग को बंद कर दिया। उनका कहना था कि ट्रैक पर संरक्षा कर्मियों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। रात्रि गश्त के दौरान भी कई हादसे हो चुके हैं। हाल में कई संरक्षा कर्मियों की जान फरह से रुनकता के बीच के ट्रैक पर ड्यूटी के दौरान हो चुकी है।

रेल कर्मियों के भड़कने की जानकारी होने पर रेल यातायात रोक दिया गया। इस दौरान 9.35 से 10.45 बजे तक रूट बाधित रहा। ताज एक्सप्रेस रुनकता स्टेशन पर खड़ी रही। अन्य गाड़ियां भी मथुरा में रुकी रहीं। एडीआरएम डीके सिंह, मंडल रेल प्रबंधक डा. संचित समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद रूट पर यातायात सुचारु हो सका।

परिजनों से मिले रेल अधिकारी

रेल कर्मियों में चर्चा थी कि मृतक की जेब से रेल मंत्री समेत कई अधिकारियों को लिखे पत्र मिले हैं। ओमप्रकाश यहां से ट्रांसफर करवाना चाहता था, लेकिन
अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। इसको लेकर भी परेशान रहता था। हादसे के बाद रेल अधिकारी मृतक के परिवारीजनों से भी मिले। 

डीसीएम डॉ. संचित ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को 50 हजार की त्वरित मदद दी गई है। इसके अलावा रेलवे के नियमों के मुताबिक भी आर्थिक मदद और मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed