फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Keyman died after being hit by engine railway employees created ruckus trains stopped for two hours

मथुरा: इंजन की चपेट में आने से कीमैन की मौत, रेलवे कर्मचारियों ने किया हंगामा, दो घंटे थमी ट्रेनों की रफ्तार

Wed, 04 Oct 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 12:04 AM IST
सार

कीमैन की मौत से गुस्साए रेलवे कर्मचारियों ने करीब दो घंटे दिल्ली-आगरा रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बंद रखा, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
 

विज्ञापन
Keyman died after being hit by engine railway employees created ruckus trains stopped for two hours
मथुरा रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर हसनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक में चाबी ठोकते समय कीमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आक्रोशित रेल कर्मचारियों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। करीब दो घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया। इससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


ये है मामला 
मंगलवार शाम करीब तीन बजे महावीरजी राजस्थान निवासी रविंद्र (40) रेलवे ट्रैक पर चाबी ठोक रहा था, तभी दिल्ली की ओर से आती तकनीकी जांच ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रैक पर काम कर रहे कर्मचारियों ने रेलवे का परिचालन बंद कर दिया। सूचना पर एकत्रित कर्मचारियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। आरपीएफ प्रभारी गिर्राज प्रसाद मीणा एवं जीआरपी मौके पर पहुंच गई और कर्मचारियों को ट्रैक से हटाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी नहीं माने।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: आगरा में 8 साल की मासूम बच्ची पर ऐसे टूटा खूंखार कुत्तों का कहर, जिला अस्पताल में भर्ती; चल रहा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारी 
कर्मचारियों ने रेलवे अधिकारियों पर ट्रैकमैन पद पर तैनात मृत कर्मचारी रविंद्र पर कीमैन पद पर कार्य करवाने का आरोप लगाया। आरोप था काम न करने पर अधिकारी चार्जशीट जारी करने की धमकी देते हैं। कई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। इस कारण ज्यादातर रेल कर्मचारी तनाव में कार्य कर रहे हैं। दो घंटे से अधिक रेलवे ट्रैक बंद होने की सूचना पर सहायक मंडल अभियंता मथुरा- 2 गिरजेश कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे । उनके लिखित आश्वासन के बाद कर्मचारी मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए। इसके बाद रेलवे का परिचालन शुरू करवाया गया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक अप-डाउन यातायात बंद रहा। शाम पांच बजे यातायात शुरू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed