फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dogs Attack On Innocent Child In agra

यूपी: आगरा में 8 साल की मासूम बच्ची पर ऐसे टूटा खूंखार कुत्तों का कहर, जिला अस्पताल में भर्ती; चल रहा इलाज

Tue, 03 Oct 2023 11:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 11:13 PM IST
सार

आगरा में 8 साल के मासूम पर तीन कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। कुत्तों ने घेरकर मासूम को नोच डाला। बच्ची की चीख पुकार सुन लोगों की भीड़ मौके पर दौड़ पड़ी। जिसके बाद बच्ची को बचाया जा सका। 
 

विज्ञापन
Dogs Attack On Innocent Child In agra
अवारा कुत्ते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर से लेकर देहात तक कुत्तों और बंदरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। जगनेर के नगला बेहड़ा में खेत से घर लौट रही 8 साल की बच्ची को घर से कुछ ही दूरी पर तीन खूंखार कुत्तों ने घेरकर नोंच डाला। कुत्तों ने बच्ची के हाथ, मुंह और शरीर पर कई जगह काटा। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। उसे मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


खेरागढ़ तहसील के गांव नगला बेहड़ा से मंगलवार सुबह परिजन बुरी तरह घायल बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वंदना के पिता महेश कुमार किसान हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची अपनी छह साल छोटी बहन के साथ सोमवार की सुबह खेत से खाना देकर घर लौट रही थी। गांव में घर के पास ही तीन खूंखार कुत्तों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


छोटी बच्ची तो किसी तरह भाग निकली मगर वंदना को कुत्तों ने जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद उसके पैरों और हाथों को बुरी तरह काट लिया। बच्ची का एक हाथ बुरी तरह घायल कर दिया। चीखपुकार होने पर आसपास के ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे तो वहां गांधी जयंती होने के कारण स्टाफ ही नहीं था। प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल सका। मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद यहां भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि कुत्तों ने बच्ची के हाथ-पैरों में बुरी तरह काटा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल में रोजाना 400 से 500 मरीजों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने आते हैं। सितंबर में साढ़े तीन हजार मरीजों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

ये भी पढ़ें -  आगरा में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे झोंपड़ी में घुसी कार, मासूम बच्ची की मौत; मची चीख पुकार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed