फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Key in the police station, family in jail... theft took place in a locked house.

Agra: थाने में चाबी, जेल में परिवार... बंद घर में हो गई चोरी; जमानत पर आई पीड़िता तब हो सकी जानकारी

Tue, 18 Jun 2024 08:08 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 18 Jun 2024 08:08 AM IST
सार

हत्या के आरोप में परिवार जेल में बंद है। वहीं पीछे से घर में चोरी हो गई। घर की चाबी थाने में ही जमा थी। जमानत पर छूटकर आई महिला जब घर पहुंची तो घटना की जानकारी हो सकी। 
 

विज्ञापन
Key in the police station, family in jail... theft took place in a locked house.
चोरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा में चाबी जमा थी। हत्या के आरोप में परिवार जेल में बंद था। जमानत पर महिला छूटकर बाहर आई, उसने घर पहुंचकर देखा कि घर का गेट टूटा, अलमारियां खुली पड़ी थीं। टीवी, फ्रिज, सोना-चांदी सब चोरी हो चुका था। अब केस दर्ज कराने के लिए महिला 20 दिन से थाना न्यू आगरा के चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन

 

यहां का है मामला 
दयालबाग के नगला हवेली निवासिनी रेखा ने बताया कि एक अप्रैल को हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके परिवार के सात सदस्यों को जेल भेजा था। घर पर कोई नहीं बचा। घर का ताला पुलिस ने बंद किया था। चाबी पुलिस ने थाने में जमा की थी। 24 मई को हाईकोर्ट से जमानत पर वह जेल से छूटी। पुलिस के साथ घर गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हो चुकी थी चोरी 
पीड़िता ने घर जाकर देखा तो घर का सामान गायब था। जिसमें सोने व चांदी आभूषण, 1.58 लाख रुपये नकद और वाशिंग मशीन, फ्रिज, गैस सिलिंडर तक नहीं थे। कार्रवाई नहीं होने पर 14 जून को अपर पुलिस कमिश्नर केशव चौधरी से घटना की शिकायत की। इस संबंध में एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed