फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kesariya flag will flow on hindu's home

घर-घर फहराएंगे भगवा पताका

Wed, 24 Dec 2014 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 24 Dec 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
एत्मादपुर के गांव गढ़ी संपत में कई हिंदू परिवारों के ईसाई धर्म अपनाने के हल्ले के बाद मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के नेताओं ने गांव रेहन कला में पंचायत की। ईसाई धर्म सभाओं में महिलाओं को शामिल होने से रोकने के लिए वह सभी मदद देने का वादा किया जिसके कारण वे वहां जाती हैं। उन्हें प्रवचन, इतिहास और देशभक्ति के गीत के जरिए हिंदू धर्म का महत्ता समझाई। हिंदू धर्म में आस्था का प्रतीक भगवा पताका घरों पर फहराने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं के तेवर आक्रामक थे। उन्होंने धर्मांतरण की कोशिश में प्रलोभन देने वालों को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी।
विज्ञापन


बजरंग दल के गौरक्षा प्रांत प्रमुख सुनील पाराशर ने कहा कि एत्मादपुर के हर गांव में ऐसी पंचायत होगी। तहसील के हर गांव में हिंदुओं के घर पर केसरिया पताका फहराई जाएंगी। उन्होंने यह अभियान बुधवार से ही शुरू करने की घोषणा भी की। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अगर बीमारी के इलाज के भ्रम में हिंदू ईसाई सत्संग में जा रहे हैं तो इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। एत्मादपुर में हर गांव में नि:शुल्क हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे और गंभीर बीमारियों का इलाज भी मुहैया कराया जाएगा। गढ़ी संपत में एक मंदिर बनवाने का भी ऐलान पंचायत में हुआ। इन नेताओं के तेवर की आक्रामकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने खुफिया पुलिस (एलआईयू) के लोगों द्वारा रिकार्ड किया गया भाषण जबरन डिलीट करा दिया।
विज्ञापन


 विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मीडिया प्रभारी प्रमेंद्र जैन ने लोगों को बताया कि विहिप की ओर से हिंदुओं के लिए हेल्पलाइन चलाई जा रही है। इसका कॉल सेंटर पूना में है। किसी तरह की बीमारी, दूसरे शहर में जाने पर कोई समस्या होने या कानूनी सलाह पाने के लिए हेल्पलाइन पर फोन किया जा सकता है। यही नहीं देशभर में विहिप के 50 हजार संयोजक हैं जो हर समय, हर संभव मदद को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग दल के महानगर संयोजक दिग्विजय तिवारी ने कहा कि जिले में बडे़ पैमाने पर विदेशी ठहरे हुए हैं। उन्होंने आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी है कि कितने एनजीओ मिशनरी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इन नेताओं ने बताया कि उन्होंने गढ़ी संपत्र, छलेसर गढ़ी, रामेगढ़ी, रायपुर, गढ़ी जगन्नाथ, मनोहरपुर, चौगान भुगुपुर आदि गांवों में भी पंचायतें कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed