फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kerala tourist faints at Taj Mahal in Agra CISF jawan takes her to hospital in jeep

Agra: ताज पर बेहोश हुई केरल की पर्यटक, एंबुलेंस मिली खराब, CISF जवान ने जीप से पहुंचाया अस्पताल

Thu, 16 Mar 2023 09:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 09:44 AM IST
सार

आगरा में ताजमहल का दीदार करने को केरल से पर्यटकों का दल पहुंचा। इस दौरान दल में शामिल एक युवती बेहोश हो गई। अस्पताल ले जाने की बात आई तो एंबुलेंस खराब मिली। इस पर CISF जवान ने अपनी जीप से उसे अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Kerala tourist faints at Taj Mahal in Agra CISF jawan takes her to hospital in jeep
ताजमहल के दीदार को पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंच रही है। बुधवार को ताजमहल का दीदार करते समय केरल के पर्यटक की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने की बारी आई तो एंबुलेंस खराब मिली। इस पर सीआईएसएफ जवान ने उसे अपनी गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


केरल से आए पर्यटकों के दल में शामिल 26 वर्षीय युवती मुख्य गुंबद पर सीढ़ियों से उतरते समय गिर गई। इससे उसके पैरों में चोट आई है। सीआईएसएफ के जवान और दल के सदस्य उन्हें ताज के बाहर लेकर आए। यहां स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस खराब मिली। इसके चलते सीआईएसएफ के जवान चोटिल युवती को जीप में लेकर शांति मांगलिक अस्पताल पहुंचे। यहां उसका उपचार शुरू किया गया।

विज्ञापन

तेज धूप होने से हो रही दिक्कत 

इससे पहले मंगलवार को ताजमहल में दो पर्यटकों की तबीयत खराब हुई। ताज पर पर्यटकों की भारी भीड़ और गर्म पत्थरों के कारण इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं। यहां पानी के प्लांट पर पर्यटकों में मारामारी है। दिन में तेज धूप होने से पर्यटकों को दिक्कत हो रही है। मौसम में बदलाव खासकर ऐसे पर्यटकों के लिए मुसीबत बन रहा है, जो ठंडी जलवायु वाले प्रदेश या देश से आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य गुंबद पर मैट बिछाने की मांग

बताते चलें कि म्यूजियम की ओर मौजूद पानी की टोंटियां बंद हैं, जबकि पूर्वी और पश्चिमी गेट पर मौजूद आरओ प्लांट पर ठंडा पानी शुरू नहीं हुआ। यहां पर्यटकों की भीड़ पानी के लिए पहुंच रही है, जिसमें आपस में कई बार मारपीट की नौबत तक आ रही है। ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों ने मुख्य गुंबद पर मैट बिछाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed