{"_id":"5f9af1928ebc3e9bc7344e2b","slug":"kenra-bank-matter-froud-case-tundla-news-agr4657886164","type":"story","status":"publish","title_hn":"केनरा बैंक से गबन प्रकरण में पूर्व प्रबंधक के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केनरा बैंक से गबन प्रकरण में पूर्व प्रबंधक के बयान दर्ज
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर केनरा बैंक में हुए लाखों रुपयों के गबन के मामले में टूंडला पुलिस ने पूर्व प्रबंधक के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद लिखित में प्रार्थना पत्र देने प्रबंधक को छोड़ दिया है। साथ ही मुकदमे को क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित किया है।
बुधवार को टूंडला पुलिस दिल्ली से केनरा बैंक के तत्कालीन प्रबंधक सुरेश कुमार को हिरासत में लेकर थाने लाई थी। उससे टूंडला पुलिस ने केनरा बैंक के खाते से 44.62 लाख रुपये के गबन के मामले में पूछताछ की थी।
इस मामले में पुलिस ने पूर्व प्रबंधक के बयान दर्ज कर लिए हैं। अभी मुकद्दमे में नामजद आठ अन्य आरोपियों से पूछताछ होना बाकी है। फिलहाल पुलिस ने पूर्व प्रबंधक से पूछताछ करने के बाद पत्नी के कैंसर पीड़ित होने पर उसके लिखित प्रार्थना पत्र पर उसको छोड़ दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक इस मामले की बैंक के अधिकारी भी विभागीय जांच कर रहे हैं। मुकदमे के विवेचक उपनिरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि अभी अन्य आरोपियों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी, टूंडला रामेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी पूर्व प्रबंधक को बयान दर्ज कर छोड़ दिया गया है। जरूरत पड़ने पर फिर से बुलाकर पूछताछ की जाएगी। इस मुकद्दमे को क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दिया गया है।