फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Keep these things in mind during the festive season to stay healthy

Agra: स्वस्थ रहने के लिए त्योहारी सीजन में रखें इन बातों का ध्यान, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Thu, 13 Oct 2022 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Oct 2022 12:51 PM IST
सार

उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सलाह दी है कि स्वस्थ रहने के लिए त्योहारी सीजन में विशेष ध्यान रखें। जंक फूड की जगह घर पर बने सेहतमंद भोजन का सेवन करें।
 

विज्ञापन
Keep these things in mind during the festive season to stay healthy
उजाला सिग्नस - फोटो : Ujala Cygnus

विस्तार

त्योहार का खूब लुत्फ उठाएं पर अपने खानपान को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखें। त्योहार के दौरान लोग खाने पीने में लापरवाह हो जाते हैं। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि बदलते मौसम में अपने खानपान का ध्यान रखें।

विज्ञापन


उजाला सिग्नस हेल्थकेयर के कार्डियोथोरेकिक और वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस ) के सीनियर कंसलटेंट डॉ. शशिकांत वीवी ने कहा कि त्योहार के सीजन में यह देखा गया है कि कोलस्ट्रोल का स्तर ज्यादा हो जाता है। इससे फैटी लीवर की बीमारी हो जाती है। ऐसे में जंक फूड की जगह घर पर बने सेहतमंद भोजन का सेवन करना चाहिए। हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के सीनियर कंसलटेंट डॉ. विनेश जैन का कहना है कि दिवाली की पार्टियां शुरू हो गई हैं, लोगों को अपने कोलस्ट्रोल के स्तर को लेकर सावधान रहना चाहिए। लंबे समय तक पैदल चलें, जिम में ज्यादा समय बताएं या अन्य व्यायाम कर सकते हैं। 
विज्ञापन


हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन कंसलटेंट डॉ. उमेश वर्मा का कहना है कि यदि आपकी उम्र 20 वर्ष या इससे ज्यादा है, तो आपको हर चार से छह वर्ष में अपने कोलस्ट्रोल के स्तर की जांच करानी चाहिए। 45 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए वर्ष में एक बार जांच करवानी चाहिए। उन खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें, जिसमें सैचुरेटेड और ट्रांस फैट हों। मक्खन, फैट वाले डेयरी उत्पाद और रेड मीट न खाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed