फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KCI Panther's thrilling victory powered by Khushbu's magnificent innings

Agra News: खुशबू की शानदार पारी से केसीआई पैंथर की रोमांचक जीत

Wed, 10 Jun 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
KCI Panther's thrilling victory powered by Khushbu's magnificent innings
प्लेयर ऑफ द मैच खुशबू
आगरा। फतेहाबाद स्थित निजी स्कूल के मैदान पर खेली जा रही अमर शहीद श्याम यादव स्मृति महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। केसीआई पैंथर ने संघर्षपूर्ण मैच में अतुल्य वॉयेजेस को तीन रन से हरा दिया। मैच में 79 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाली खुशबू सैनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर केसीआई पैंथर की कप्तान सुप्रिया अरेला ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर में टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। टीम की ओर से खुशबू सैनी ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। उनके अलावा श्रेया यादव ने 33, प्रिंसी चौधरी ने 29 और राधिका पचहारा ने 20 रन का योगदान दिया। अतुल्य वॉयेजेस की ओर से सुरक्षा चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। रितिका, सिमरन और रमा कुशवाहा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अतुल्य वॉयेजेस की टीम ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 214 रन ही बना सकी। टीम की कप्तान रेखा राजपूत ने 65 रन की शानदार पारी खेली। चंचल और प्रगति यादव ने 30-30 रन बनाए, जबकि डॉली राजपूत ने 16 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसीआई पैंथर की ओर से गेंदबाजी में श्रेया यादव और ग्रेसी ने दो-दो विकेट लिए। आराध्या और पावनी को एक-एक सफलता मिली। मैच से पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल प्रबंधक संजय कालरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर सुरेंद्र चौधरी, क्रिकेट प्रशासक बलदेव भटनागर, अवधेश यादव, अमित यादव, अतुल राठौर, देव पांडे आदि मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका रोहित लोधी और आशीष कुमार ने निभाई। प्रतियोगिता संयोजक मनोज कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी और सीएसएफ स्पोर्ट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed