{"_id":"68f51c50d40b51bd61098398","slug":"kayastha-warriors-beat-chitransh-fighters-by-4-wickets-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-147508-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कायस्थ वॉरियर्स ने चित्रांश फाइटर्स को 4 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कायस्थ वॉरियर्स ने चित्रांश फाइटर्स को 4 विकेट से हराया
Sun, 19 Oct 2025 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के तहत रविवार को शमशान घाट रोड स्थित मैदान पर मैत्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में कायस्थ वॉरियर्स ने चित्रांश फाइटर्स को 4 विकेट से हराया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अनमोल मैन ऑफ द मैच बने। क्रिकेट मैच हरीमोहन सक्सेना की स्मृति में आशीष दयाल सक्सेना द्वारा प्रायोजित किया गया। इसके संयोजक अमित जौहरी एडवोकेट रहे। मैच का शुभारंभ महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ़ चंद्रमोहन सक्सेना, जिलाध्यक्ष राजीव कुलश्रेष्ठ, महामंत्री प्रमोद सक्सेना और संयोजक अमित जौहरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मैच में चित्रांश फाइटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कायस्थ वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 207 रन का स्कोर बनाया। शिवा सक्सेना ने 132 और माधव सक्सेना ने 32 रनों की पारी खेली। चित्रांश फाइटर्स के अनमोल, शौर्य और आर्यन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी चित्रांश फाइटर्स ने 13.3 ओवर 208 रन बनाकर मैच जीत लिया। कुशाग्र ने 53, अनमोल ने 45 और आर्यन ने 32 रनों की पारी खेली। कायस्थ वॉरियर्स के वंश प्रधान ने चार और धैर्य ने 2 विकेट प्राप्त किए। मैच में अंपायरिंग सत्यम सक्सेना और राम सक्सेना ने, स्कोरिंग मोहित प्रकाश सक्सेना और मृदुल रायजादा ने की। इस दौरान डॉ़ सूर्यमोहन सक्सेना, गोपाल मोहन सक्सेना, नितिन सक्सेना, अजीत सक्सेना, विकास कुलश्रेष्ठ, आयुष मुवार, रजत सक्सेना, शिवा सक्सेना, डॉ़ हिमांशू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन