फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kawad yatra in ghunght

लोक लाज का ख्याल और शिव की भक्ति के लिए कदमों की ताल

Mon, 08 Mar 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
kawad yatra in ghunght
महिलाओं का हौसला किसी से कम नहीं होता। उनके पथ में चाहें जो बाधाएं आ जाएं वे उन सभी बाधाओं को भी पार कर जाती हैं। ऐसा ही नजारा शिवभक्त महिला कांवड़ियों के बीच नजर आ रहा है। तमाम महिलाएं घूंघट की ओट के बीच गंगाजली और कांवड़ लेकर भक्ति की राह में गंतव्य की ओर कदमताल कर रही हैं। उनके तेजी से बढ़ते कदम देखकर तमाम लोग अंचभित होते हैं लेकिन श्रद्धा और विश्वास की डगर होती ही इतनी मजबूत है कि कोई बाधा अवरोध नहीं बन पाती। तीर्थनगरी सोरों में शिवभक्तों के बीच महिला कांविड़यों की भक्ति खूब देखने को मिल रही है। राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से पहुंची महिलाएं कांवड़ लेकर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के लिए चल पड़ी हैं।
विज्ञापन

महिला कांवड़ियों की बात-
- भोले की भक्ति से कांवड़ उठाने की प्रेरणा मिली है। यहां सोरों जी पवित्र गंगातीर्थ है। यहां आम तौर पर भी गंगास्नान को आते हैं लेकिन कांवड़ ले जाने से काफी सुखद अनुभूति मिल रही है। मन उत्साह है। भोले बाबा नईया पार करेंगे। - हिमानी, डींग, भरतपुर।
विज्ञापन

- महाशिवरात्रि का पर्व काफी धार्मिक महत्व का पर्व है। गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने पर मनोकामना पूरी होती है। परिवार में खुशहाली की कामना को लेकर भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। इसके लिए कांवड़ उठाकर ले जा रहे हैं। - सावित्री, भरतपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हमारे गांव से हर बार तमाम लोग कांवड़ लेने आते हैं। इनमें महिलाएं भी होती हैं। कभी किसी तरह की बाधा कांवड़ यात्रा में नहीं रहती। वह भी कांवड़ भरकर ले जा रहे हैं और शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे- कमलेश, खेड़ा, अलवर।

- भगवान शिव कल्याणकारी हैं। उनके ही आशीर्वाद से 62 वर्ष की उम्र में कांवड़ भरने का हौंसला किया है। भोले ही हमारी यात्रा सफल करेंगे। मन में किसी तरह का कोई भय नहीं है। कांवड़ भरना विशेष सौभाग्य है। - रामवती, मुरैना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed