फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kathiya baba set on hunger strike after his cow stolen from ashram in mathura

मथुरा में गोमाता से अनूठा प्रेम: आश्रम से गाय और बछिया चोरी होने पर काठिया बाबा ने त्यागा अन्न-जल

Sun, 27 Mar 2022 08:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Mar 2022 08:58 PM IST
सार

कोसीकलां के गांव मडोरा स्थित आश्रम से गाय और बछिया चोरी हो गई तो कठिया बाबा व्याकुल हो गए। उन्होंने 23 मार्च से भूख हड़ताल शुरू कर दी। 

विज्ञापन
kathiya baba set on hunger strike after his cow stolen from ashram in mathura
आमरण अनशन पर बैठे काठिया बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कान्हा के ब्रज में घर-घर गोसेवा होती है। मंदिरों से लेकर आश्रम तक गायें दिखने को मिल जाएंगी। यहां गायों के प्रति अनूठा प्रेम देखने को मिलता है। गोमाता से प्रेम ऐसा कि अगर गाय को कुछ हो जाए तो गोपालक व्याकुल हो जाता है। थाना कोसीकलां के गांव मडोरा में इसी तरह का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


यहां स्थित पंचवीर आश्रम से एक दुधारू सुरभि गाय को उसकी बछिया समेत चोरी कर लिया गया। जिससे आश्रम के महंत काठिया बाबा जगदेव दास व्याकुल हो गए। गाय की चोरी को लेकर उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के ग्रामीणों में कई पंचायत के बाद कोई निर्णय नहीं हुआ तो महंत काठिया बाबा ने अन्न-जल त्याग कर आमरण अनशन शुरू कर दिया। वह 23 मार्च से अनशन पर बैठे हैं। हालांकि अब तक गाय और बछिया का पता नहीं चला है।  

विज्ञापन

25 मार्च को चोरी हो गई थी गाय और बछिया 

आश्रम के महंत जगदेव दास का आरोप है कि 20 मार्च को ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित मेवात के नई गांव एवं यूपी के मंडोरा के समीप स्थित पंचवीर आश्रम से दूसरे समुदाय के लोग दुधारू सुरभि गाय को सहित बछिया चुरा ले गए। जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। इस मामले में दोनों गांव के लोगों ने कई बार पंचायत की, लेकिन कोई गाय को कोई पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाय की तलाश में जुटी पुलिस 

जब कोई निर्णय नहीं हुआ तो काठिया बाबा जगदेव दास ने अन्न-जल त्याग आमरण अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीण महंत को हर संभव मदद का भरोसा देकर अन्न-जल ग्रहण करने को मनाने में जुटे हैं, लेकिन महंत ने गाय की बरामदगी होने तक अन्न जल त्यागने की ठान ली है। शनिवार को महंत की तबियत भी बिगड़ गई। पुलिस का दावा है कि बाबा को समझाकर भोजन कराया और गाय जल्द ढूंढने का आश्वासन दिया। कोसीकलां थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि गाय एवं बछिया की खोज में पुलिस टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed