फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasturba Sahawar's team became the district level Kho-Kho winner

Agra News: कस्तूरबा सहावर की टीम बनी जिला स्तरीय खो-खो विजेता

Sat, 01 Nov 2025 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kasturba Sahawar's team became the district level Kho-Kho winner
फोटो21सोरोंजी के स्पोर्ट्स  स्टेडियम में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
कासगंज। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती, बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खो-खो में सहावर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर संजीव कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने प्रतियोगिता का संचालन किया। खो-खो के पूल मैच में श्रीगणेश इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहावर, स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरोंजी, एटीबी स्कूल अथैया की टीम सेमीफाइनल में पहुंचीं। फाइनल मैच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहावर व स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें कस्तूरबा की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में लकी (57 किलो), राहुल (61 किलो), दुष्यंत (65 किलो), सचिन (70 किलो),कृष्णा (74 किलो), जय किशन (79 किलो), सनी प्रताप (86 किलो), प्रांजल (92 किलो), पंकज (97 किलो), धर्मेंद्र (125 किलो) भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में राजेंद्र सिंह, नीलेश चाैहान, यादराम, अजय पाल, दीन दयाल सिंह, मुनेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed