{"_id":"5f68e6d48ebc3e15e1553d9f","slug":"kasturba-avasiya-balika-kasturba-gandhi-balika-avasiya-vidyalaya-kasturba-gandhi-balika-kgb-kasganj-kgb-etah-kasganj-news-agr4602983119","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाण पत्र जमा न करने वाले तीन शिक्षकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाण पत्र जमा न करने वाले तीन शिक्षकों का रोका वेतन
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात तीन शिक्षकों द्वारा नोटिस के बाद भी अपने प्रमाणपत्र जमा नहीं कराए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन शिक्षकों की लापरवाही को गंभीरता से लिया है। तीनों शिक्षकों के वेतन खाते पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही शिक्षकों के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों से आख्या मांगी गई है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े के मामले सामने आने के बाद शासन ने तीन माह पहले बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात सभी शिक्षकों के शैक्षिक एवं नियुक्ति प्रमाणपत्रों की जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को अपने प्रमाणपत्र जमा करने के निर्देश जारी कर दिए।
कासगंज विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला गुमानी की शिक्षिका जया, सोरों विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रणधीर सिंह, पटियाली के कनेसर नगला डलू के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक आमोद ने अपने प्रमाण पत्र जमा नहीं किए। इन शिक्षकों को विभाग ने नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद रिमांइडर भी दिया गया, इसके बाद भी इन शिक्षकों ने अपने शैक्षिक एवं नियुक्ति आदि के प्रमाणपत्र जमा नहीं किए और न हीं जवाब दिया। इससे ये शिक्षक शक के दायरे में आ गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इन शिक्षकों के वेतन खाते पर रोक लगा दी है।
प्रमाणपत्र जमा न करने वाले तीन शिक्षकों ने नोटिस व रिमांइडर का भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद उनके वेतन खाते पर रोक लगा दी गई है। इन शिक्षकों के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों से पूरा व्यौरा देने को कहा गया है। -अंजली अग्रवाल बेसिक शिक्षा अधिकारी