फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KASJANG NEWS RAPE ATTAPMT SAHAWAR

Agra News: छत पर सो रही महिला से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 26 May 2024 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
KASJANG NEWS RAPE ATTAPMT SAHAWAR
सहावर। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात मकान की छत पर सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मामले में महिला ने आरोपी युवक और उसके मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में महिला का पति शनिवार को दिल्ली गया हुआ था। महिला मकान की छत पर सो रही थी। रात में पड़ोस का बबलू उसके पास आ गया। वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर महिला ने चीखपुकार कर दी। पास में ही सो रहा उसका बेटा जाग गया। उसने आरोपी को पकड़ लिया। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। आरोपी युवक का मामा अजयपाल भी वहां पहुंच गया। वह धक्का मुक्की कर आरोपी को छुड़ा ले गया। मामले की सूचना यूपी 112 पर दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed