फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasjang news group marriage maker sankranti

Agra News: 15 जोड़ों का किया गया सामूहिक विवाह, बैंडबाजों के साथ निकाली बारात

Mon, 15 Jan 2024 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
kasjang news group marriage maker sankranti
अमांपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर श्री बांके बिहारी गार्डन में रविवार को मां गायत्री जन कल्याण समिति के ने 15 जोड़ों सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। दंपतियों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर सुखदुख में साथ देने का भरोसा दिया। मां गायत्री जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। विवाह उनकी धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार कराया गया। बैंड बाजों के साथ बारात चढ़ाई गई।
विज्ञापन

विवाह मंडप में वैदिक मंत्रोच्चारण और पुष्प वर्षा के बीच 15 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। मक्खन लाल इंटर कालेज रोड स्थित श्री बांके बिहारी गार्डन से घोड़ा बग्गी पर सवार 15 दूल्हों की बरात बैंड बाजों के साथ चली। दूल्हों के परिजन के लोग रिश्तेदार और मित्र नाचते हुए चलते रहे। धार्मिक रीति रिवाजों और भारतीय परंपरा के अनुसार गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के आचार्यों ने विवाह संपन्न कराया गया। वर - वधू ने सात फेरे की रस्म अदा कर एक-दूसरे का हाथ थामा। कस्बा वासियों ने कन्यादान लेकर पुण्यलाभ अर्जित किया। प्रधानाचार्य छोटे सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह जरूरतमंदों का सहारा बने। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी चौहान ने कहा कि बेटियों के लिए यह पहल अच्छी है।
विज्ञापन


घरेलु जरूरत का सामान दिया गया उपहार में
समिति ने प्रत्येक कन्या को फर्नीचर, साड़िया, बर्तन के साथ रोजमर्रा की जरूरत का सभी समान दिया। जिससे नव दंपतियों को वैवाहिक जीवन के शुभारंभ में सहूलियत रहे। शाम को कन्याओं की विदाई की गई। इस क्षण सभी की आंखे नम रही। इस मौके पर माधव मित्तल, नौबत सिंह, हरिदत्त पालीवाल, धीरज गुप्ता सर्राफ, जगदीश सिंह सोलंकी, सत्यनारायण पाराशर, बृजेश वशिष्ठ, नौबत सिंह, मीना चौहान आकाश गुप्ता सर्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed