फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasjang news bike slip one died

Agra News: बाइक फिसलने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 28 Jul 2025 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
kasjang news bike slip one died
पटियाली। गांव सिकंदरपुर मनोना-दरियावागंज मार्ग पर रविवार देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ ले गए। दोनों युवक दरियावगंज बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर मनोना निवासी बंटू (25) रविवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर गांव के युवक कश्मीर (35) के साथ दरियावगंज बाजार में खरीदारी करने आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से पटियाली सीएचसी पर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बंटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे गंभीर घायल कश्मीर सिंह को रेफर कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव अपने साथ ले गए। मृतक बंटू की दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी निकिता (3) और छोटी गुडि़या (1) की है। उसकी मौत के बाद दोनों मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी पत्नी रीना व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पटियाली कोतवाली प्रभारी राम वकील ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई है । परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed