{"_id":"5e3657a78ebc3e4aec680656","slug":"kashmiri-prisoner-shifted-to-tihar-jail-from-agra-central-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा केंद्रीय कारागार से कश्मीरी बंदी तिहाड़ जेल में शिफ्ट, कड़ी सुरक्षा में दिल्ली ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा केंद्रीय कारागार से कश्मीरी बंदी तिहाड़ जेल में शिफ्ट, कड़ी सुरक्षा में दिल्ली ले गई पुलिस
Sun, 02 Feb 2020 10:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा केंद्रीय कारागार में निरुद्ध कश्मीरी बंदी मियां अब्दुल कय्यूम को शनिवार को कड़ी सुरक्षा में तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया। कश्मीर और दिल्ली के अधिकारी स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ शनिवार को पहुंचे। इसके बाद बंदी को लेकर गए। जम्मू कश्मीर शासन ने बंदी को एक महीने पहले शिफ्ट करने के आदेश दिए थे।
कश्मीर से तीन बार में 85 बंदियों को केंद्रीय कारागार में लाया गया था। मियां अब्दुल कय्यूम को आठ अगस्त 2019 को 26 बंदियों के साथ लाया गया था। उनके खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) में कार्रवाई की गई थी।
जम्मू-कश्मीर शासन ने बंदी को शिफ्ट करने के आदेश किए थे। बंदी को पूर्व में सीने में दर्द की शिकायत पर एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद सुधार होने पर फिर से जेल में दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर शासन के आदेश पर केंद्रीय कारागार से कश्मीरी एक बंदी को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है। जेल में अभी 76 कश्मीरी बंदी और बंद हैं।