फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kashmiri Leader Shift To Tihar Jail From Central Jail Agra

केंद्रीय कारागार से कश्मीरी बंदी तिहाड़ शिफ्ट, 26 बंदियों संग आए थे आगरा

Sun, 02 Feb 2020 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 02 Feb 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri Leader Shift To Tihar Jail From Central Jail Agra
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कारागार में निरुद्ध कश्मीरी बंदी मियां अब्दुल कय्यूम को शनिवार को कड़ी सुरक्षा में तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया। कश्मीर और दिल्ली के अधिकारी स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ शनिवार को पहुंचे। इसके बाद बंदी को लेकर गए। जम्मू कश्मीर शासन ने बंदी को एक महीने पहले शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


कश्मीर से तीन बार में 85 बंदियों को केंद्रीय कारागार में लाया गया था। मियां अब्दुल कय्यूम को आठ अगस्त 2019 को 26 बंदियों के साथ लाया गया था। उनके खिलाफ पीएसए में कार्रवाई की गई थी। जम्मू कश्मीर शासन ने बंदी को शिफ्ट करने के आदेश किए थे।
विज्ञापन


बंदी को पूर्व में सीने में दर्द की शिकायत पर एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद सुधार होने पर फिर से जेल में दाखिल किया गया था। डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने बताया कि जम्मू कश्मीर शासन के आदेश पर केंद्रीय कारागार से कश्मीरी एक बंदी को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है। जेल में अभी 76 कश्मीरी बंदी और बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed