{"_id":"5f57bfc68ebc3e43953a2478","slug":"kashiram-awas-yojana-mainpuri-news-agr4584221154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों की मदद से फिर हुआ सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों की मदद से फिर हुआ सत्यापन
विज्ञापन
काशीराम कालोनी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-16
कांशीराम कॉलोनी में आवासों का फिर से सत्यापन
- सभासदों की मदद से हुआ सत्यापन कार्य, आवंटित आवासों में रहने वालों की जानकारी जुटाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत और आजाद नगर में आवास आवंटन निरस्त करने के लिए अंतिम नोटिस चस्पा होने केे बाद सभासदों की मदद से एक बार फिर आवासों का सत्यापन कराया गया है। आवंटित आवासों में रहने वालों की जानकारी जुटाई गई है। आवंटियों केे जवाब और सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर आवास निरस्त किए जाएंगे।
कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत और आजाद नगर में 527 आवासों में धांधली मिलने के बाद आवंटियों को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा नोटिस जारी करके जवाब मांगे गए हैं। वर्ष 2018 में तत्कालीन डीएम के आदेश पर हुई जांच में 237 आवासों में किराएदार और 290 आवासों में ताले लटके मिले। 527 आवंटियों को नोटिस जारी करके 30 अगस्त तक जवाब मांगा गया। 267 लोगों ने नोटिस का जवाब ही नहीं दिया है। अब इन 267 लोगों को अंतिम नोटिस जारी करके दस सितंबर तक जवाब देने को कहा गया है। दस सितंबर के बाद आवास आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। इसी बीच डूडा कर्मचारियों ने एक बार फिर कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत और आजाद नगर के सभासदों की मदद से 267 आवासों का सत्यापन किया है। सत्यापन रिपोर्ट और आवंटियों के जवाब के आधार पर ही दस सितंबर के बाद आवास निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
सभासदों की मदद से 267 आवासों का सत्यापन कराया गया है। आवंटियों से दस सितंबर तक जवाब मांगा गया है। सत्यापन रिपोर्ट और जवाब के आधार पर दस सितंबर के बाद आवास निरस्त करने की कार्रवाई होगी। - आरके सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा