फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj's air is becoming poisonous, AQI reached 207

Agra News: कासगंज की जहरीली हो रही हवा, एक्यूआई पहुंचा 207 पर

Fri, 15 Nov 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kasganj's air is becoming poisonous, AQI reached 207
कासगंज। जिले की हवा जहरीली होती जा रही है। एक्यूआई 207 के स्तर तक पहुंच गया। इससे सांस रोगियों की दिक्कत बढ़ गई। अन्य लोग भी सांस व आंखों में जलन महसूस करते देखे गए।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। सुबह के समय वातावरण में काफी धुंध रही। इससे प्रदूषण बढ़ गया। लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन की समस्या होने लगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गुरुनानक जयंती अवकाश के चलते सुबह 11 बजे तक 609 पर्चे बने। इनमें 146 मरीज बुखार के आए। बुखार पीड़ित मरीजों की जांच की गई। इनमें तीन मरीज टाइफाइड के निकले जबकि 84 मरीजों ने सांस की समस्या बताई। इनमें 26 बच्चे शामिल रहे। 22 मरीज डायरिया की शिकायत लेकर पहुंचे। 40 मरीजों ने आंखों से जुडी समस्याएं बताई। जबकि पिछले 15 दिनों में सांस के रोगियों की संख्या लगभग दोगुनी हो चुकी है। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि दिवाली से पूर्व अस्पताल में करीब 100 मरीज प्रतिदिन आ रहे थे। जबकि अब प्रतिदिन 200 से 250 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इन्हें मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed