फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: Woman gives birth to child in ambulance both mother and child safe

कासगंज: एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित; परिजनों में खुशी की लहर

Fri, 30 Aug 2024 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 02:34 PM IST
सार

कासगंज में एंबुलेंस में मौजूद स्टाफ की वजह से  सुरक्षित प्रसव हो सका। परिवार के लोग जो चिंतित थे, उन्होंने दोनों को सुरक्षित देख एंबुलेंस स्टाफ और कर्मियों का धन्यवाद दिया।  
 

विज्ञापन
Kasganj: Woman gives birth to child in ambulance both mother and child safe
एंबुलेंस में गूंजी किलकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र में एक बार फिर एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव की खबर सामने आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस में प्रसूता लक्ष्मी देवी ने एक (शिशु) लड़के को जन्म दिया। इस महत्वपूर्ण घटना में एंबुलेंस  कर्मियों और आशा ने एक बार फिर से अपनी भूमिका को बखूबी निभाया। 
विज्ञापन




गांव हमीरपुर के रहने वाले साहब सिंह की पत्नी लक्ष्मी को बीती रात प्रसव पीड़ा होने पर 108 नम्बर पर कॉल किया गया। कॉल रात 10:53 बजे की गई थी और इसके कुछ ही देर बाद एंबुलेंस उनके घर पहुंच गई। एंबुलेंस पर मौजूद ईएमटी जगवीर कुमार, एंबुलेंस चालक पारस कुमार और आशा सुशीला देवी ने तुरंत आवश्यक कदम उठाए और सुरक्षित प्रसव कराने में सफल रहे।
विज्ञापन


जच्चा और बच्चा दोनों को एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा लाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। स्टाफ नर्स संगीता ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। कासगंज के प्रोग्राम मैनेजर शुभम सिंह, जिला प्रभारी मोहित श्रीवास्तव, और विमल यादव ने इस घटना की पुष्टि की और एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और समर्पण की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed