फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Violence Victim Chandan Gupta alleged Yogi government not fulfill promises

कासगंज हिंसा: चंदन गुप्ता के परिवार ने लखनऊ में डाला डेरा, योगी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

Thu, 18 Nov 2021 09:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Nov 2021 09:10 AM IST
सार

कासगंज में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। इसमें चंदन गुप्ता नाम के युवक की मौत हो गई थी। तब सरकार ने चंदन के परिवार से कई वादे किए थे। परिवार का आरोप है कि वो वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन
Kasganj Violence Victim Chandan Gupta alleged Yogi government not fulfill promises
कासगंज हिंसा का मृतक चंदन गुप्ता (फाइल फोटो)

विस्तार

कासगंज में 26 जनवरी वर्ष 2018 में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में जान गंवाने वाले चंदन गुप्ता के परिवार ने भाजपा सरकार पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। चंदन के माता-पिता लखनऊ में डेरा जमाए हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है। परिवार ने सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। जिसमें चंदन गुप्ता की गोली लगने से जान चली गई थी। उस समय पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और नगर के एक चौक का नाम चंदन चौक रखने की मांग उठी थी, लेकिन यह मांग पूरी नहीं हुई। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ पहुंचा परिवार
अब इन मांग को लेकर चंदन गुप्ता का परिवार लखनऊ पहुंच गया है। वहां चंदन के पिता सुशील गुप्ता, मां संगीता गुप्ता, भाई विवेक गुप्ता डेरा जमाए हुए हैं। चंदन के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगा है। हालांकि अभी चंदन के परिवार की मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने बताया कि जब 2018 में घटना हुई थी तब प्रभारी मंत्री सुरेश पासी, क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह ने भरोसा दिया था कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा, लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं हुई हैं। 

कासगंज: लव जिहाद से जुड़ा है अल्ताफ प्रकरण ? अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने लगाया यह आरोप

उन्होंने कहा कि उनकी छोटी बेटी कीर्ति गुप्ता को कासगंज ब्लॉक में संविदा पर लोकमित्र की नौकरी दी गई। पांच महीने के बाद सेवा समाप्त कर दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी न हुईं तो वे धरना देंगे।



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed