{"_id":"5a7f03ee4f1c1b8e238b7bbb","slug":"kasganj-violence-ten-cases-handed-over-to-sit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज हिंसाः 10 मामलों की जांच कर रही SIT, ऐसे खोजे जा रहे उपद्रवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हिंसाः 10 मामलों की जांच कर रही SIT, ऐसे खोजे जा रहे उपद्रवी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Sat, 10 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
भारी पुलिस बल तैनात
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
कासगंज हिंसा से जुड़े 10 मामलों की जांच एसआईटी कर रही है। हर मामले में अलग-अलग विवेचक विवेचनाएं कर रहे हैं। अभी तक की जांच पड़ताल का मुख्य हिस्सा वायरल हुए विडियो और सीसीटीवी फुटेज हैं।
कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा को एक पखवाड़ा हो गया है। इस मामले की जांच पड़ताल दो दिन बाद ही अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद ने एसआईटी को सौंपी थी। उन्होंने एसआईटी जांच का जिम्मा एटा के अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह को सौंपा।
अब तक 10 मामलों की जांच का जिम्मा एसआईटी को सौंपा जा चुका है। इस मामले में हत्या, आगजनी, हिंसा से जुड़े सभी मामले हैं। प्रत्येक मामले का एक अलग विवेचक नियुक्त है। सभी विवेचक मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं।
विज्ञापन
सभी विवेचकों ने अपने अपने मामले की विवेचना के लिए वायरल हुए विडियो के जहां साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं सीसीटीवी फुटेज हासिल किए हैं। इसके अलावा अन्य साक्ष्य भी जांच टीम ने जुटाएं हैं जिनके माध्यम से विवेचना की जा रही है।

Trending Videos
अभी समय लगेगा
तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला (File)
एसआईटी हिंसा के आरोपियों को साक्ष्यों के आधार पर चिह्नित करेगी। टीम की सूचना के आधार पर जिले की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी। टीम ने अभी तक कई आरोपी चिह्नित किए हैं। उनकी शिनाख्त की जा रही है।
एसआईटी प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक एटा ओपी सिंह का कहना है कि जांच कार्य में अभी समय लगेगा। वीडियो व अन्य माध्यमों के आधार पर हिंसा के आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जांच का कार्य तेजी से जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज पवित्र मोहन त्रिपाठी का कहना है कि एसआईटी की टीम जांच पड़ताल पूरी करके आरोपियों को चिह्नित करेगी। जिला पुलिस का कार्य उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का होगा।