फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Unlock People Reached At Market For Shopping

कासगंज: कोरोना कर्फ्यू में मिली ढील खुले बाजार, गाइडलाइन भूले रहे दुकानदार

Wed, 02 Jun 2021 09:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 02 Jun 2021 09:53 AM IST
सार

बाजार सुबह से ही खुलने लगे। यहां खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ पहुंचने लगी, लेकिन गाइडलाइन का गंभीरता से पालन दुकानदार नहीं कर पाए।

विज्ञापन
Kasganj Unlock People Reached At Market For Shopping
अनलॉक: कासगंज के बाजार में खुली दुकानें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संक्रमण की दूसरी लहर में लगाए गए कर्फ्यू में मंगलवार से ढील मिल गई। बाजार सुबह से ही खुलने लगे। यहां खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ पहुंचने लगी, लेकिन गाइडलाइन का गंभीरता से पालन दुकानदार नहीं कर पाए।

विज्ञापन


अधिकांश दुकानदारों ने दूरी बनाए रखने के लिए दुकानों के बाहर न तो संकेतक लगाए थे और न ही रस्सी बांधकर सामाजिक दूरी का पालन करने की व्यवस्था बनाई। ऐसे में संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। सभी दुकानदारों को संक्रमण से लड़ने के लिए जागरूक होने की जरूरत दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


सोरों गेट बाजार- सुबह 9:30 बजे
यहां सुबह से ही आवाजाही शुरू हो गई थी। बाजार की सभी दुकानें खुल चुकी थी। लोग खरीदारी कर रहे थे चहल कदमी काफी थी। दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर न तो सैनिटाइजर रखा गया और न ही मास्क लगाने की अपील की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहावर गेट बाजार- सुबह 10:00 बजे 
यहां भी आवाजाही काफी थी। इस इलाके में फल विक्रेताओं की संख्या अधिक दिखाई दे रही थी। लोग बाइक और साइकिल से गुजर रही थे। सभी दुकानें खुली हुई थीं। दुकानों पर लोग खरीदारी करते देखे जा रहे थे। पूरी तरह से गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था। लोग जागरूकता नहीं दिखा रहे थे। कोई फल खरीद रहा था तो कोई सब्जियां खरीद रहा था।

नदरई गेट बाजार-सुबह 10:15 बजे
इस बाजार में भी काफी चहल कदमी थी। दुकानें खुली हुई थीं। दुकानदार बिक्री में लगे हुए थे तो खरीददार भी खरीदारी कर रहे थे। सुबह के समय ही यहां आवाजाही थी। ऐसे में कुछ दुकानदार से चर्चा करते देखे गए कि आज अच्छी बिक्री होगी और भीड़भाड़ भी अधिक हो सकती है, हालांकि चर्चा में दुकानदारों की जुबां पर गाइडलाइन के पालन की बात नहीं आ रही थी। कहीं भी दुकानों पर सैनिटाइजर दिखाई नहीं दे रहे थे।

बस स्टैंड सुबह- 10:30 बजे 
कर्फ्यू के कारण रोडवेज की आय काफी प्रभावित हुई थी, लेकिन कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद पहले ही दिन तमाम लोग यात्रा के लिए निकल पड़े। बस स्टैंड के बाहर भीड़भाड़ दिखाई दे रही थी तो यात्रा के लिए यात्री बसों का इंतजार कर रहे थे। कुछ क्षेत्रों के लिए बसें तो कासगंज डिपो में खड़ी थी। जबकि बरेली बदायूं की ओर के लिए दूसरे डिपो की बसों का इंतजार था।

लोग कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का पालन करें। हर हाल में संक्रमण से जंग में जागरूकता दिखानी है। लापरवाही न करें। लापरवाही घातक हो सकती है।दुकानदार गाइड लाइन का पालन करें- ललित कुमार, एसडीएम।

अनलॉक: जानिए आगरा मंडल में कैसा रहा पहला दिन, जरूरत का सामान खरीदने निकले लोग, देखिए तस्वीरें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed