{"_id":"616db51b91c3040a6f4265ca","slug":"kasganj-shikohabad-rail-service-started-after-one-and-a-half-year-mainpuri-news-agr5119106122","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल बाद शुरू हुई कासगंज- शिकोहबाद रेल सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल बाद शुरू हुई कासगंज- शिकोहबाद रेल सेवा
विज्ञापन
18एमएनपी-35-जिले में पहुंची कासगंज- शिकोहाबद अनरिजर्वड एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना महामारी के चलते मार्च 2020 में बंद हुई कासगंज- शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन का 18 अक्तूबर से संचालन शुरू हो गया। फिलहाल यह पैैसेंजर ट्रेन अनरिजर्वड एक्सप्रेस के रूप में संचालित हो रही है। सोमवार को ट्रेन जनपद पहुंची तो जिले के लोगों ने राहत महसूस की।
कोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 में जिले में संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन कासगंज-शिकोहाबाद और टूंडला-फर्रुखाबार को बंद कर दिया गया था। टूंडला फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन का तो छह महीने पहले ही अनरिजर्वड एक्सप्रेस के रूप में संचालन शुरू किया जा चुका है। लेकिन कासगंज- शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन अभी भी बंद चल रहा था। अब रेलवे ने कासगंज- शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन का भी अनरिजवर्ड एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालन शुरू कर दिया है। सोमवार से कासगंज से फर्रुखाबाद, मैनपुरी होते हुए शिकोहाबाद के लिए अनरिजर्वड एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 05419 के रुप में पहुंची। जबकि शिकोहाबाद से मैनपुरी, फर्रुखाबाद होते हुए कासगंज के लिए अनरिजर्वड एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 05420 का संचालन किया गया। कासगंज से चलकर शिकोहाबाद जाने वाली ट्रेन मैनपुरी स्टेशन पर सुबह 9:30 बजे पहुंची। जबकि शिकोहाबाद से कासगंज जाने वाली ट्रेन मैनपुरी स्टेशन पर शाम 5:49 बजे पहुंची।
-----
18 अक्तूबर से कासगंज-शिकोहाबाद अनरिजर्वड एक्सप्रेस ट्रेन अप और डाउन का संचालन शुरू कर दिया गया है। यात्री इस सेवा का लाभ लें।
एचएस मीणा स्टेशन अधीक्षक मैनपुरी