फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Select for Guinness Book of World Records in Plantation

खुशखबरः गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए चयन, गंगावन में लगे इतने पौधे

Sun, 11 Aug 2019 09:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 11 Aug 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Kasganj Select for Guinness Book of World Records in Plantation
गंगावन में पौधारोपण करतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के अधिकारियों की मेहनत और महत्वाकांक्षी गंगा वन योजना ने देशभर में परचम लहरा दिया है। एक ही स्थान पर 1.01 लाख पौधे रोपित कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया गया है। 
विज्ञापन


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए जिले का चयन किया गया है। सरकार को जानकारी उपलबध करा दी है। इसके बाद शासन के निर्देश पर वन विभाग सर्वे में जुट गया है। शासन ने स्थानीय स्तर के अधिकारियों से जानकारी ली है।
विज्ञापन


प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नौ अगस्त को जिले में पहुंचकर चंदनपुर घटियारी स्थित गंगा वन में पौधरोपण किया था। यहां एक साथ एक लाख एक हजार पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने राज्यपाल को पूरी जानकारी दी। शाम को देशभर में पौधरोपण की समीक्षा में कासगंज लिस्ट में पहले नंबर पर रहा। सरकार ने इस प्रयास सराहना की।

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि एक ही स्थान पर एक लाख एक हजार पौधे रोपने में कासगंज ने रिकॉर्ड बनाया है। जानकारी हुई है कि कासगंज में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अर्हता पा ली है। जिले की पूरी टीम व सभी सहयोगियों को बधाई।

वन विभाग अधिकारी दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए कासगंज जिला किस कैटेगरी में चयनित हुआ है। इसकी जानकारी वन विभाग मुख्यालय से की जा रही है। जिले के लिए यह गर्व की बात है।

आंकड़े की नजर से
- 62.25 हेक्टेयर क्षेत्रफल में रोपे गए हैं 1.01 लाख पौधे।
- 51 प्रजातियों के पौधों से बढ़ेगी गंगावन की खूबसूरती।
- 21 लाख रुपये की लागत से हुआ है पौधरोपण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed