फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj's daughter selected in UPPCS

कासगंज की बेटी का यूपीपीसीएस में चयन

Wed, 17 Feb 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kasganj's daughter selected in UPPCS
Kasganj's daughter selected in UPPCS - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले के अमांपुर कस्बे की मेधावी प्रियंका गोयल ने यूपीपीसीएस में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता पर परिवार और कस्बे में हर्ष की लहर दौड़ गई है। प्रियंका दवा कारोबारी अनिल गोयल और लक्ष्मी गोयल निवासी शास्त्री नगर की पुत्री हैं। वह दिल्ली में रहकर कोचिंग कर रही थी। प्रियंका ने अपनी 12वीं तक की शिक्षा कस्बे के मक्खनलाल इंटर कॉलेज से ग्रहण की।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने एटा के महाविद्यालय बीएससी की। प्रियंका दो बहनों में बड़ी हैं और उनका एक छोटा भाई भी है। प्रियंका ने बताया कि उनका शुरुआत से लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाने का था। इसके लिए वह लगातार तैयारी कर रही थी। अब उन्हें मुकाम हासिल हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी को अपने कैरियर का चुनाव कर लक्ष्य बनाना चाहिए और उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाए तो सफलता निश्चित मिलती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed